छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश): मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक हॉस्पिटल से आया एक कोरोना मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है, इस वीडियो में कोरोना मरीज सीलिंग फैन को बदलने के लिए अस्पताल के अधिकारियों से अपील करते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में एक युवक जो कोरोना से संक्रमित है, अपने वेड के के ऊपर लगे पंखे के बारे में शिकायत करते हुए देखा जा सकता है, जिसे डर है कि वह उस पर कभी भी गिर सकता है। फिल्म दबंग के एक डायलॉग को का इस्‍तेमाल करते हुए युवक इन इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि  “कोरोना से डर नहीं लगता साहब, पंखे से लगता है।

यहां देखिए वीडियो-

2 मिनट, 17 सेकंड के वीडियो में, युवक ने मरीजों से भरा हुआ अस्‍पताल दिखाया, पंखे की ओर इशारा हुए युवक ने कहा ही यह कभी भी गिर सकता है। कोरोनोवायरस माध्यमिक समस्या है, और उसके सिर के ऊपर लटकता पंखा प्राथमिक समस्‍या है। हालांकि इस अपील के बात हॉस्पिटल स्‍टाफ द्वारा पंखे को ठीक कर दिया गया।

यह भी जरूर पढ़ें – वायरल वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग के प्रोटोकॉल तोड़ना सीएम अरविंद केजरीवाल को पड़ा भारी…देखें वीडियो….