LPG गैस वितरण कंपनियो ने एक बार फिर गैस के दाम बढ़ा दिए है। जी हाँ, हर नया महीना एक नई शुरुआत और कुछ बदलाव लेकर आता है और इसी के चलते आज यानी 1 मार्च को हर बार की तरह इस बार भी कुछ बङे बदनाव सामने आए है। ये महीना जनता के लिए काफी खर्चीला साबित हो सकता है। क्योकि इस महीना होली के साथ साथ और भी अन्य त्यौहार आने वाले है और LPG गैस वितरण कंपनियो व्दारा गैस के दाम बढ़ा दिये गये है। इसके साथ ही सोशल मिडिया और बैंक से जुङी नई जानकारी सामने आई है।
जानिये कौन कौन से हुए बदलाव
1. LPG और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
होली के पहले जनता के लिए दामों का बढ़ना एक बड़ा झटका साबित होगा। ANI के सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडरों का दाम 50 रुपये बढ़ा दिया गया हैं। तो वही 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम पूरे 350 रुपये बड़ा दिया गया हैं।

credit; google
विभिन्न शहरों में सिलेंडरों के दाम
LPG सिलेंडर के दाम
- दिल्ली – दिल्ली मे पहले LPG सिलेंडर के दाम 1053 रु थे, जो बढ़कर अब 1103 रु हो गए है।
- मुंबई – मुंबई मे पहले LPG सिलेंडर के दाम 1052.50 रु थे, जो बढ़कर अब 1102.5 रु हो गए है।
- कोलकाता – कोलकाता मे पहले LPG सिलेंडर के दाम 1079 रु थे, जो बढ़कर अब 1119 रु हो गए है।
- चैन्नई – चैन्नई मे पहले LPG सिलेंडर के दाम 1079 रु थे, जो बढ़कर अब 1119 रु हो गए है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम
- दिल्ली – दिल्ली मे पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1769 रु थे, जो बढ़कर अब 2119.5 रु हो गए है।
- मुंबई – मुंबई मे पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1721 रु थे, जो बढ़कर अब 2071.5 रु हो गए है।
- कोलकाता – कोलकाता मे पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1870 रू थे, जो बढ़कर अब 2221.5 रु हो गए है।
- चैन्नई – चैन्नई मे पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1917 रू थे, जो बढ़कर अब 2268 रु हो गए है।
2. बैंक ने कर्ज की दरों पर की बढ़ोतरी, 12 दिन रहेंगा बैंक का अवकाश
बैंक ऑफ इंडिया ने MLCR यानी कर्ज की दरों को 0.10 फीसदी बढ़ा दिया हैं। साथ ही बैंकों ने सभी तरह के लोन या कर्ज महंगे करने की बात कही हैं। इससे पहले बंधन बैंक द्वारा भी 16 बेसिस पॉइंट के साथ MLCR में बढ़ोतरी की गई थी। जिसे 28 फरवरी से लागू किया गया था। बता दे बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1 मार्च यानी आज से MLCR की नई दर लागू हो जाएगी।

credit; google
इसके साथ ही इस महीने बैंक करीब 12 दिन के अवकाश में रहेगा। जिसमें मार्च महीने के सभी रविवार के अलावा ये अवकाश शामिल हैं। मार्च मे होली के साथ साथ लगातार अन्य त्योहारों के चलते ये अवकाश निर्धारित किए गए हैं।
3. बदलेगा रेल्वे का टाइम टेबल
1 मार्च से पैसेंजर ट्रेन और माल गाड़ियों के टाइमर टेबल में बदलाव होंगे। भारतीय रेल्वे द्वारा आज ट्रेनों की नई लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जिसमें करीब 1000 पैसेंजर ट्रेन और 5000 माल गाड़ी शामिल हैं।
4. सोशल मीडिया के लिए जारी किए नए नियम
भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया के लिए नई प्रावधान जारी किए गए हैं। जिन्हें 1 मार्च से लागू किया जाएगा।
credit; google
इसके अतंर्गत हिंसक पोस्ट के पर जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए जाएंगे, और भी अन्य बदलाव जल्दी ही जनता के सामने पेश किए जाएंगे। ये नियम इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाएंगे।
Also read: Why Ana De Armas Thinks Social Media Ruined the Stardom of Movie Stars? Read Here







