उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हुई हिसंक घटना में 4 किसान सहित आठ लोग मारे जाने पर विवाद काफी तेज हो गया है। मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है, जिसमें पीडितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया इसके अलावा देश में कई जगह विरोध प्रर्दशन देखने को मिल रहे हैं यहां जानें पूरा मामला-

जानिए क्‍या है लखीमपुर घटना का पूरा मामला:

उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी में रविवार की शाम अचानक हिंसा जैसी स्थिति पैदा हुई जसमें लगभग 8 किसानों ने दम तोड दिया। विवाद के पीछे की वजह कृषि कानूनों का सपोर्ट कर रहे बीजेपी नेता और विरोध कर किसानों के बीच हुआ।

किसानों का एक विरोध प्रदर्शन में अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि रात होने तक उसके बाद कुछ ऐसा घटनाक्रम बदलेगा कि पूरा जिला ही हाई अलर्ट पर होगा। खीरी से सांसद और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) के कृषि कानूनों के समर्थन में हो रहे कार्यक्रम के रद्द होने के बाद ये मुद्दा भडका।  

डिप्टी सीएम के रूट पर कुछ किसान काले झंडे लेकर खड़े थे, तभी एक काली जीप ने कुछ किसानों को टक्कर मार दी। टक्‍क्‍र में चार किसानों की जान गई बदले में किसानों ने कार में बैठे लोगों पर हमला किया जिसमें 3 लोगों की जान चली गई।

लखीमपुर खीरी में फैली हिंसा में अब तक कुल आठ लोगों की जान गई है, इनमें चार बीजेपी कार्यकर्ता और चार किसान शामिल हैं। देखिए घटना से जुडे कुछ वीडियो:

घटना के कुछ वीडियो:  

सीएम ने जताया शोक:

लखीमपुर की घटना में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

राज्य सरकार के बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने लखीमपुर की घटना पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उत्तर प्रदेश सरकार मामले की विस्तार से जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।”

बयान में कहा गया है कि एडीजी कानून व्यवस्था, आईजी लखनऊ रेंज और अतिरिक्त मुख्य सचिव मौके पर मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी अरेस्‍ट:

घटना में मरने वाले लोगों के परिवार का सपोर्ट करने जा रहीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिस पर काफी हंगामा हुआ।

जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन:

यह भी जरूर पढें-  प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी घोषणा: लॉन्च किया स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 और अमृत 2.0, जानिए बड़ी बातें-