बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक (Kapil Sharma Biopic) पर कई दिनों से काम चल रहा है। हाल ही में आई खबरों के अनुसार फिल्‍म मेकर महावीर जैन ने लाइका प्रोडक्शंस के तहत कपिल शर्मा के जीवन पर बन रही फिल्म की घोषणा कर दी है।

फिल्म का नाम ‘फंकार’ है और इसका निर्देशन ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा करेंगे। फुकरे 3 पर काम कर रहे निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा ने कहा कि वह “दर्शकों के लिए, भारत के सबसे प्रिय फनकार कपिल शर्मा की कहानी लाने के लिए उत्सुक हैं।”

लाइका प्रोडक्‍शन के तहत बनेगी Kapil Sharma Biopic फंकार:

लाइका प्रोडक्शंस कपिल शर्मा की बॉयोपिक पर काम करने जा रही है हालांकि इस फिल्‍म के लिए लीड रोल अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित तमिल ब्लॉकबस्टर, विश्वनाथन आनंद पर एक बायोपिक और रजनीकांत और अक्षय कुमार की सबसे महंगी भारतीय फिल्म ‘रोबोट 2.0’ का भी निर्माण किया है।

महावीर जैन ने आगे कहा, “कपिल शर्मा की कॉमेडी से से अरबों लोगों को डोपामिन की दैनिक खुराक मिलती है। हम सभी को प्यार, जीवन और हंसी चाहिए। हमें कॉमेडी सुपर स्टार कपिल शर्मा की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर बड़े पर्दे पर पेश करने पर गर्व है।”

अब NETFLIX पर भी नजर आयेगें कपिल शर्मा

इस बीच, कपिल शर्मा का पहला डिजिटल कॉमेडी स्पेशल ” Kapil Sharma: I’m Not Done Yet” 28 जनवरी को प्रीमियर के लिए तैयार है। स्टैंड-अप स्पेशल की घोषणा पिछले साल जनवरी में की गई थी। लेकिन कोरोना के चलते यह पूरे एक साल बाद NETFLIX कपिल शर्मा अपने पुराने अंदाज में नजर आयेगें।

यह भी जरूर पढें – Allu Arjun Net Worth: 100 करोड़ के बंगले में रहते हैं अल्‍लू अर्जुन, कमाई जानकर दंग रह जायेगें आप