Kanpur News। मामला कानपुर (Kanpur News) के बर्रा थाने का है, जहां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर नाबालिक छात्रा से पहले दोस्ती की फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके रेप किया।

बात इतनी ही नहीं है, उस लड़के ने लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया। इस वारदात में उस युवक के अलावा सात लोग और भी शामिल हैं। (Kanpur News)

सभी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। (Kanpur News)

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

बता दें कि एक डॉक्टर दंपति की इकलौती बेटी की कानपुर (Kanpur News) के ही रहने वाले विकास ठाकुर नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसी दौरान उसकी फोटो लेकर विकास ने अश्लील वीडियो बना लिए।

Kanpur News
Credit- Google

इसके जरिए वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। उससे डरकर लड़की कोटा चली गई थी। एक हफ्ते पहले वो घर आई थी, इसी दौरान युवक ने फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।

वीडियो वायरल कर देंगे

उस युवक ने कहा कि अगर नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इस पर लड़की उसके बताए कैफे में पहुंची। यहां लड़के ने उसको जबरन नशीली चीज पिलाई और रेप किया।

Kanpur News
Credit- Google

इसके बाद वो लड़की को एक कार में डालकर सुनसान जगह ले गया। यहां उसके दो दोस्त अजय और अमन भी रेप करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पांच लड़के और आ गए। (Kanpur News)

लड़की के चीखने पर पहुंच लोग

सभी ने मारपीट करके रेप करने की कोशिश की। तभी लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। लोगों ने लड़की से जानकारी लेकर उसके माता-पिता को सूचना दी और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने विकास समेत आठ लोगों पर की FIR

पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकास ठाकुर सहित आठ लोगों पर FIR दर्ज की है। (Kanpur News)

Kanpur News
Credit- Google

इसमें विकास पर रेप, उसके दोस्त अमन और अजय पर रेप की कोशिश, पांच दोस्तों पर मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। (Kanpur News)

Also Read: The Best Way To Clean Your Car You Might Not Know !!

आरोपी ने ब्लेड से शरीर पर नाम लिखा

बर्रा थाने के इंचार्ज मानवेंद्र सिंह ने कहा कि लड़की ने अपनी बहन को बताया है कि आरोपी ने ब्लैड से उसके शरीर पर अपना नाम लिखा है।

Kanpur News
Credit- Google

लड़की के परिजन दहशत में हैं और कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। एसीपी अभिषेक पांडे ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read: इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने से पहले जान लीजिए इस Motorcycle का माइलेज, आधे लीटर पेट्रोल में भी करेगी लंबी दूरी तय