अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों और चर्चाओं में रहने वाली कंगना रनोत को पंजाब के किसानों ने रास्‍ते में रोक लिया। बीते कई दिनों से कंगना किसानों को खालिस्‍तानी आतंकवादी कहकर बुला रही थीं। खबरों की माने तों कंगना की कार को किसानों ने रूपनगर-कीरतपुर साहिब मार्ग पर बूंगा साहिब के पास घेर लिया।

भारी मात्रा में किसान कंगना की गाड़ियों के काफिले के आगे नारेबाजी करते रहे और माफी मांगने के लिए कहते रहे। किसानों का कहना था कि जब तक कंगना किसानों व पंजाबियों पर दिए गए अपने विवादित बयानों को लेकर माफी नहीं मांगती वह उन्‍हें नहीं जाने देगें।

हालांकि मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल भी देखा गया, किसानों के आके वे भी बेबस नजर आए इसक बाद कंगना को मौके पर माफी मांगनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

यह भी जरूर पढें – वीडियो: अंपायर की गलती से आउट हुए विराट कोहली, गुस्‍साए फैंस ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल