अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए 4 नेशलन अवार्ड जीत चुकीं कंगना रनौत आज अपना 34वां जन्‍मदिन मना रहीं हैं, कंगना अक्‍सर अपनी एक्टिंग के साथ साथ विवादों भरे बयानों के लिए भी काफी चर्चित रहती हैं लेकिन एक और वजह है जिसके लिए कंगना की फिटनेस वर्ल्‍ड में जमकर तारीफ की जा रही है।   

कंगना रनौत ने अपनी सुपर ह्यूमन ’वेट मैनेजमेंट की यात्रा से सभी फिटनेस उत्‍साही लोगों को पीछे छोड़़ दिया है। अपनी अगली फिल्‍म जयललिता की बायोपिक थलाईवी की शूटिंग के लिए कंगना ने 20 किलो वजन बढाया ताकि वह जयललिता के जीवन के पूरे सफर पर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दर्शा सकें।

कंगना ने अपने जन्‍मदिन के मौके पर अपनी फिटनेस जर्नी को अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करते हुए लिखा कि- मैनें भारतीय पर्दे पर पहली अलौकिक लड़की का किरदार निभाया और यह सब मेरे शरीर की बदौलत हुआ, मैने थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया इस वजन ने मेरी पीठ को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्‍त कर दिया। लेकिन मैने अपने किरदार निभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

कंगना अपने वजन से काफी निराश थीं लेकिन वापसी करते हुए कंगना ने अपनी एक और तस्‍वीर साक्षा की और लिखा, “मेरे फिट शरीर की यात्रा आसान नहीं थी, मुझे अच्छा लग रहा है, लेकिन सात महीने में भी मैं अपने पहले के स्टैमिना और चपलता को हासिल नहीं कर पायी और 5 किलो वजन अभी भी बाकी है। यह निराशा के क्षण हैं और मेरे निर्देशक विजय सर ने मुझे थलाइवीफुटेज दिखाते हुए कहा कि अभी सब ठीक लगता है।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

कंगना के फैंस पूरी तरह से हैरान हैं और ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कंगना की तारीफ कर रहे हैं।

कंगना रानौत का कठोर शरीर परिवर्तन उन शॉट्स में भी दिखाई दे रहा है जो कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर अपने आने वाली फिल्‍म धाकड़ और तेजस के लिए शेयर किए थे।   

यहां देखें Thalaivi फिल्‍म का ट्रैलर

यह भी जरूर पढ़ें- दीपिका पादुकोण फिटनेस सीक्रेट्स: यहां देखें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का डाइट और वर्कआउट प्‍लान