बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम को उनकी एक्‍शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि जॉन इंस्‍टाग्राम पर लाखों की संख्‍या में फॉलोअर रखते हैं, अकेले अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 9.7 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। लेकिन अचानक उनके इंस्‍टाग्राम से सभी पोस्‍ट का डिलीट हो जाना कई सवाल खड़े करता है।

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्होंने अपने सभी पोस्ट खुद ही डिलीट किए हैं या उनका अकाउंट हैक किया गया है। लेकिन हाल ही में जॉन को द कपिल शर्मा शो में दिल का दौरा पड़ने की घटना के बारे में बताने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद अचानक उनके पोस्‍ट इंस्‍टाग्राम से डिलीट हो गए।

हालांकि अभिनेता ने अभी तक अपने अकांउट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

नई फिल्‍म का टीजर रिलीज:

सत्‍यमेव जयते 2 के पर्दे पर हिट ना होने के बाद हाल ही में अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक का टीजर वीडियो शेयर किया है। लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित और जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म मूल रूप से 14 अगस्त, 2020 को देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी ने इसकी रिलीज में देरी हुई।

टीजर वीडियो के साथ, अभिनेता ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। फिल्म 28 जनवरी 2022 को पर्दे पर आएगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होनें कहा कि “भारत के पहले सुपर-सोल्‍जर को देखने के लिए तैयार हो जाओ! #अटैक 28 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”

यहां देखें अटैक फिल्‍म का टीजर:

यह भी जरूर पढें – Attack teaser: देश के पहले सुपर सोल्‍जर की कहानी लेकर आ रहे हैं जॉन अब्राहम, यहां देखें धमाकेदार टीजर