Attack teaser: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) की एक और धमाकेदार एक्‍शन फिल्‍म अटैक का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। सत्‍यमेव जयते 2 के पर्दे पर हिट ना होने के बाद हाल ही में अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म अटैक का टीजर वीडियो शेयर किया है। 

लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित और जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह द्वारा अभिनीत यह फिल्‍म मूल रूप से 14 अगस्त, 2020 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड -19 महामारी ने इसकी रिलीज में देरी हुई।

टीजर वीडियो के साथ, अभिनेता ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख की भी घोषणा की। फिल्म 28 जनवरी 2022 को पर्दे पर आएगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होनें कहा कि “भारत के पहले सुपर-सोल्‍जर को देखने के लिए तैयार हो जाओ! #अटैक 28 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”

यहां देखें फिल्‍म का टीजर:

सुपर सोल्‍जर की कहानी लेकर आ रहे हैं जॉन

“बताया जा रहा है कि फिल्‍म में भविष्य के उन सोल्‍जर की फिक्‍सन कहानी को दिखाया जाएगा जो मशीन के तौर पर लड़ेगें। यह कृत्रिम बुद्धिमान सुपर सैनिक का निर्माण की कहानी दिखाऐगें ताकि बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमलों का मुकाबला किया जा सके।

“फिल्‍म में जॉन अब्राहम को जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज, रत्ना पाठक शाह के साथ एक लीन मीन किलिंग मशीन के रूप में देखा जाएगा”

यह भी जरूर पढें – बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, सभी पोस्‍ट अचानक हुईं डिलीट, पढिए पूरी खबर