जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी-स्टारर फिल्‍म मुंबई सागा का टीज़र हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्‍म के टीजर को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म बहुत ही एक्‍शन और रोमांच से भरी हुई है। फिल्‍म 1980 और 1990 के दशक के सेट पर काम किया गया है, टीज़र काल्पनिक घटनाओं की एक झलक देता है जिसके कारण मुंबई में बॉम्बे का रूपांतरण हुआ। हालांकि शूट ऑउट इन बडाला फिल्‍म में भी जॉन एक गैंगस्‍टर का रोल निभा चुके हैं।

यहां देखें फिल्‍म का टीज़र-

फिल्‍म की कहानी की अगर बात की जाए तो यहां उस टाइम का बॉम्‍बे दिखाया गया है जब हिंसा ने बॉम्‍बे की सड़कों पर शासन किया था” जॉन, अमर्त्‍य राव कि किरदार में नजर आऐगें जो एक लोकल गुंडे से गैंगस्‍टर की कहानी दर्शाता है। इसी के साथ इमरान हाशमी को पुलिस वाले के किरदार में पेश किया गया है जिसे गैंगस्टर को रोकने का काम सौंपा जाता है।

स्‍टार कास्‍ट

मुंबई सागा फिल्‍म संजय गुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें मुख्‍य किरदार जॉन अब्राइम और इमरान हाशमी के अलावा महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर के किरदारों की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। साथ ही काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय और अमोल गुप्‍ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में भूषण कुमार, टी-सीरीज़ के कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता द्वारा संगीत दिया गया है।

यह भी जरूर पढ़ें- “पोर्न देखने से महिलाएं असुरक्षित” – यूपी पुलिस, लेकिन क्‍या कहते हैं वैज्ञानिक अध्‍ययन यहां देखें-