IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के अभी तक 14 मैच रविवार 9 अप्रैल तक खेले जा चुके हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अपने तीन-तीन मैच खेले हैं। इसके बाद टेबल पॉइंट्स का हाल क्या है, यह जानना भी आपके लिए जरूरी है, क्योंकि प्वॉइंट्स टेबल में नौ अप्रैल के बाद काफी फेरबदल देखने को मिला है।

आईपीएल 2023 के अपने तीसरे मैच में गुजरात टाइटंस को बुरी तरह मात देने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने टेबल पॉइंट्स में जबरदस्त छलांग लगाई है। मैच से पहले जो टीम टॉप-5 से बाहर थी, उसने टॉप 2 में जगह बना ली है।

ऐसी है टीमों की कंडीशन

हालांकि टॉप पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स विराजमान है। इसने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की है। जबकि टेबल में दूसरे नंबर पर कोलकाता की टीम है। इस टीम ने भी तीन में से अपने दो मैच जीत लिए हैं। (IPL 2023 Points Table)

वहीं तीसरे पायदान की अगर बात की जाए तो लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने यहां डेरा डाला हुआ है। लखनऊ ने तीन में से दो मैच जीते हैं। चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस है, जबकि रविवार को हुए मैच से पहले गुजरात दूसरे पायदान पर थी। (IPL 2023 Points Table)

IPL 2023 Points Table

इसी क्रम में पांचवे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स और छटवे पर पंजाब किंग्स बनी हुई है। इसके अलावा सातवे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, इसने एक मैच जीता और एक मैच हारा है। (IPL 2023 Points Table)

आईपीएल 2023 की टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद ने छलांग लगा दी है। टीम पहले दोनों मैच हार गई और सबसे आखिरी नंबर पर पहुंच गई। (IPL 2023 Points Table)

IPL 2023 Points Table

फिलहाल एक मैच जीतकर हैदराबाद ने आठवे पायदान पर पहुंच गई। नौवे स्थान पर मुंबई इंडियंस और दसवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है। दोनों टीमों का खाता नहीं खुला है। मुंबई ने दो और दिल्ली ने अब तक तीन मैच इस सीजन में खेले हैं। (IPL 2023 Points Table)

IPL 2023 Points Table

टीममैचजीतहारप्वॉइंट्स
RR3214
KKR3214
LSG3214
GT3214
CSK3214
PBKS3214
RCB2112
SRH3122
MI2020
DC3030