ind vs aus: भारतीय बल्लेबाज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन अच्छी बेटिंग करते हुए मैच बचाने में सफल रहे। मैच में ऋषभ पंत, जिन्होनें अपनी धमाके दार बैटिंग हुए भारतीय क्रिकेट प्रमियों का दिल जीता।
ind vs aus के मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बार फिर चर्चाओं में आ गए जब उन्होनें ऋषभ पंत की पारी को समाप्त करने के लिए छल का सहारा लिया लेकिन उनकी इस हरकत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ का यह वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पिच पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के बैटिंग मार्क को मिटाते दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते एक फैन ने ट्वीट किया, “इसका कोई मतलब नहीं कि आपने कितने रन बनाए लेकिन आपको इस तरह की ओछी हरकत के लिए याद रखा जाएगा।”
यहां देखें वीडियो-
After drinks break Aussie comes to shadow bat and scuffs out the batsmen’s guard marks.
Rishabh Pant then returns and has to take guard again.#AUSvIND #AUSvsIND #AUSvINDtest pic.twitter.com/aDkcGKgUJC
— Cricket Badger (@cricket_badger) January 11, 2021
इसी वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर किक्रेट फैंस स्टीव स्मिथ से काफी नाराज हैं और उनकी इस गलती पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
वहीं अगर मैच की बता की जाए तो ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के 4 वें दिन ऑस्ट्रेलिया ने 312/6 पर अपनी दूसरी पारी घोषित करने के बाद भारत को 407 रन का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद अपना विकेट गवां बैठे।
5 दिन की शुरुआत में, अजिंक्य रहाणे को 4 पर आउट किया गया। हालांकि, पंत और पुजारा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को रोक दिया। विहारी और अश्विन की जोड़ी ने मैच का बराबर की स्थिति मे पहुंचा दिया।
यहां देखें मैच की कुछ हाईलाइटस –















