ind vs aus: भारतीय बल्लेबाज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन अच्‍छी बेटिंग करते हुए मैच बचाने में सफल रहे। मैच में ऋषभ पंत, जिन्‍होनें अपनी धमाके दार बैटिंग हुए भारतीय क्रिकेट प्रमियों का दिल जीता।

ind vs aus के मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ एक बार फिर चर्चाओं में आ गए जब उन्‍होनें ऋषभ पंत की पारी को समाप्‍त करने के लिए छल का सहारा लिया लेकिन उनकी इस हरकत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।  

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ का यह वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पिच पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के बैटिंग मार्क को मिटाते दिखाई दे रहे हैं। इसी के चलते एक फैन ने ट्वीट किया, “इसका कोई मतलब नहीं कि आपने कितने रन बनाए लेकिन आपको इस तरह की ओछी हरकत के लिए याद रखा जाएगा।”

यहां देखें वीडियो-

इसी वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर किक्रेट फैंस स्‍टीव स्मिथ से काफी नाराज हैं और उनकी इस गलती पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बता की जाए तो ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के 4 वें दिन ऑस्ट्रेलिया ने 312/6 पर अपनी दूसरी पारी घोषित करने के बाद भारत को 407 रन का लक्ष्य दिया था। रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद अपना विकेट गवां बैठे।

5 दिन की शुरुआत में, अजिंक्य रहाणे को 4 पर आउट किया गया। हालांकि, पंत और पुजारा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को रोक दिया। विहारी और अश्विन की जोड़ी ने मैच का बराबर की स्थिति मे पहुंचा दिया।

यहां देखें मैच की कुछ हाईलाइटस –

यह भी जरूर पढ़ें-राहुल द्रविड़ वर्थडे स्पेशल: यहां जाने इंडियन किक्रेट टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के बारे में अनसुने तथ्य-