Top News

“मारो मुझे मारो” वायरल फेम मोमिन साकिब का नया वीडियो वायरल, जीत के बाद कुछ ऐसी रही पाकिस्‍तान फैन्‍स की प्रतिक्रिया:

भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप मुकाबले का खतरनाक मैच पाकिस्‍तान की एकतरफा जीत के  साथ समाप्त गया। कैप्‍टन बाबर आजम की अगुबाई बाली टीम ने रविवार को भारत के खिलाफ दुबई में 10 विकेट से जीत दर्ज की।

यह इतिहास में पहली बार हुआ जब पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के खेल में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की। संयोग से, यह विश्व कप मैच में भी भारत पर पाकिस्तान की पहली जीत है। इस खेल से पहले, ‘मेन इन ब्लू’ ने विश्व कप में सभी 12 मैचों में पाकिस्तान को हराया था।

हांलाकि मैच के बाद पूरे पाकिस्‍तान में खुशी की लहर दौड़ चुकी, बहुत सारी ऐसी प्रतिक्रियाएं आयी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्‍तान के बहुतचर्चित फैन मोमिन साकिब जो 2019 विश्‍वकप में भारत से हार कर काफी उदास हुए थे और उनके वायरल वीडियो ने उन्‍हें पूरी दुनिया में पहचान दिलाई थी,इस मैच में भी मोमिन साकिब का वीडियो काफी वायरल हो रहा है वह जीत के बाद काफी खुश दिखे और पूरे पाकिस्‍तान को बधाई देते दिखे।

यहां देखें वीडियो:

यह भी जरूर पढें- वीडियो: उज्‍जैन में अक्षय कुमार का स्‍वागत, OMG-2 की शूटिंग के लिए आए हैं उज्‍जैन

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp