अगर आप इंडियन क्रिकेट टीम के फैन है तो यह दिन शायद आपके लिए बुरा साबित हो सकता है, इंडियन टीम के बिखरते विकेट आपके होश उड़ा सकते हैं। IND vs AUS के पहले Test  मैच के तीसरे दिन की शुरूआत में टीम इंडिया के प्‍लेयरस ने सबको हैरान कर दिया। पलक झपकते ही इंडिया के विकेट एक के बाद गिरते देखे गए।

ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज के सामने 39 के छोटे से स्‍कोर के साथ इंडिया की दूसरी पारी समाप्‍त हुई। अंतिम बल्लेबाज मोहम्मद शमी रिटाटर्ड-हर्ट हुए।

आस्‍ट्रेलियन टीम के तेज बॉलर पैट कमिंस और हेजलवुड मैच के प्रमुख दावेदार रहे जिन्‍होनें इंडियन टीम के 9 विकेट झटके यह भारत का टेस्ट क्रिकेट में अब तक का न्यूनतम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। भारत का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया।

सोशल मीडिया पर मजाक बनी टीम इंडिया-

टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने टीम इंडिया की बैटिंग का मजाक बनाना चालू कर दिया है। नेटिजन्‍स ने अपने मी‍म्‍स के खास अंदाज को जारी रखा।  

यह भी जरूर पढ़ें-प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के लिए संबोधन, कृषि कानूनों को लेकर हुई बात, यहां देखें वीडियो-