सोशल मीडिया पर हाल में यूपी के गाजियाबाद से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गाजियाबाद की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सोम्‍या पांडे अपनी तीन-सप्ताह की बेटी को संभालते हुए कार्यालय में काम करती नजर आ रहीं हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग सोम्‍या पांडे की काम के प्रति इस लगन की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

वीडियो में वह कुछ कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करते समय अपने बच्‍चे के साथ डेस्क पर बैठी देखी जा सकती थी। सोम्‍या पांडे ने कहा कि उन्हें दोनों भूमिकाओं एक साथ निभाने में कठिनाई नहीं है।

यहां देखें वीडियो-

इलाहाबाद में एनआईटी से इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद सौम्या ने 2016 में अखिल भारतीय रैंक 4 के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की। LBSNAA सिविल सेवा प्रशिक्षण अकाडमी में स्वर्ण पदक विजेता, सोम्‍या को रक्षा उत्कृष्टता में ‘स्टार्ट-अप प्रोजेक्ट’ रक्षा मंत्रालय में अपने प्रशिक्षण के दौरान सम्मानित किया गया है। अक्टूबर 2019 में, उन्हें गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट का प्रभार दिया गया।

यह भी जरूर पढ़े- 1 रूपये में फुल प्लैट खाना खिलाती है दिल्ली की श्याम रसोई जानिए क्या  है इसके पीछे वजह-