शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद से लगभग पूरा बॉलीवुड आर्यन खान के सपोर्ट में खड़ा है। सलमान, आमीर, सुलीन शेठ्ठी जैसे बड़े अभिनेता पहले ही आर्यन के सपोर्ट में अपना बयान दे चुके हैं। हाल ही बॉलीवुड सुपरस्‍टार ऋतिक रोशन भी आर्यन खान के बुरे वक्‍त में उनके साथ खडें हैं।

ऋतिक रोशन ने उस युवा आर्यन के लिए अपनी चिंताओं को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। ऋतिक ने लंबे नोट की शुरुआत यह कहते हुए की कि जीवन एक अजीब सवारी है और यह बहुत अच्छी है क्योंकि यह अनिश्चित है।

यहां पढें पूरा पोस्‍ट:

ऋतिक रोशन ने अपने पोस्‍ट में लिखा-

मेरे प्यारे आर्यन।

अजीब सफ़र है ज़िन्दगी। यह बहुत अच्छा है क्योंकि यह अनिश्चित है।, लेकिन भगवान दयालु हैं। वह केवल सबसे कठिन लोगों को खेलने के लिए सबसे कठिन गेंद देता है। मुझे पता है कि आपको अभी महसूस क्रोध, भ्रम, लाचारी महसूस कर रहे होगें। मुझ पर विश्वास करो। सब कुछ अच्‍छा होने वाला है।

इसके अलावा आर्यन को सपोर्ट करने के लिए सुचित्रा कृष्णमूर्ति, मिल्का सिंह, पूरी फिल्म इंडस्ट्री और शारुख खान के फैन्स आगे आए हैं।

सुभाष घई ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद 90 के दशक से बॉलीवुड में ड्रग्स पर प्रकाश डाला दिखाया कि बॉलीवुड हमेशा ड्रग्‍स के विरोध में खडा रहता है। उन्होंने 90 के दशक की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जब कई सेलेब्रिटीज ड्रग के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

aryan khan

एनसीबी ने अरबाज, मुनमुन, और आर्यन को मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापा मारकर हिरासत लिया है।  अगली सुनवाई के लिए आर्यन को 7 अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी जरूर पढें-दंगों से दहला छत्‍तीसगढ़: अब तक 50 लोग गिरफ्तार, हैरान कर देने वाले वीडियो आए सामने-