हाथरस रेप केस को लेकर पूरे देश में गुस्‍सा है हर शहर के चौराहे पर लोग रेप पीडिता के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड से भी लगातार आवाज उठ रही है कि अपराधिओं को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता वृजेश हिरजी ने हाथरस रेप केस को लेकर एक वीडियो साझा किया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो में वृजेश हिरजी बहुत ही भावुक दिख रहे हैं। और देश में लगातार हो रहे बलात्‍कार के मामले में लड़कियों तेज बनने और खुद लड़ने की शिक्षा देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

वृजेश हिरजी की इस भावुक कविता पर यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्‍यक्‍त कीं।


खबरों के अनुसार पीडिता दलित समाज की थी और यूपी सरकार पर आरोप है कि दलितों की आवाज को यूपी सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। जिससे ट्वीटर पर #DalitLivesMatter ट्रेंड कर रहा है।

यह भी जरूर पढ़े- हाथरस केस की सच्चाई के वीडियो आए सामने, लोगों ने कहा नहीं हुआ रेप