Govinda Birthday: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा उन लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के साथ लोगों को रुलाया, हंसाया और डांस का दिवाना बनया। आज अपना 57 वां जन्‍मदिन मना रहे गोविंदा ने 1980 से बॉलीवुड फिल्‍मों की शुरूआत की।  90 के दशक में अपनी आइकॉनिक फिल्मों जैसे हीरो नंबर 1‘, ‘हसीना मां जायगीसे कॉमेडी किंग गोविंदा को बहुत पहचान मिल। जोड़ी नंबर 1‘, ‘कुली नंबरजैसी फिल्‍मों ने पूरे देश को उनकी एक्टिंग का दिवाना बना दिया।

अपने जीवन में 165 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम करने वाले गोविंदा दुनिया के ऐसे पहले अभिनेता हैं जिन्‍होनें एक दिन में 70 से ज्‍यादा फिल्‍में साइन की हैं। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम बात करने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही अनसुनी बातों के बारे में जिनसे काफी लोग अंजान है। तो आइए जानते हैं एक्टिंग, डांस और कामेडी किंग के जीवन से जुड़े कुछ अंजान पहलू-

  • बॉलीवुड में गोविंदा के नाम से पहचाने जाने वाले गोविंदा का पूरा नाम गोविंद अरुण आहूजा है।
  • अपने आइकॉनिक डांस मूव्स के लिए प्रसिद्ध, गोंविंदा क बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य से भी प्रशिक्षित हैं।
  • 1999 में, बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन पोल में गोविंदा को स्क्रीन पर दुनिया का दसवां सबसे बड़ा सितारा चुना गया था।
  • एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के अलावा, वह एक अद्भुत गायक भी हैं। उन्हें आंखें, हसीना मान जाएगी, और शोला और शबनम जैसी फिल्मों में आवाज देने के लिए जाना जाता है।
  • अभिनेता ने 1987 में पत्नी सुनीता के साथ शादी के बंधन में बंधे, लेकिन उन्होंने अपनी शादी को लगभग चार साल तक छिपाया।
  • बॉलीवुड के अलावा गोविंदा राजनीति में भी शामिल रह चुके हैं। वह 2004 से 2009 के बीच सांसद रहे। हालांकि, उन्होंने बाद में अभिनय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना राजनीतिक करियर छोड़ दिया।
  • गोविंदा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों नीलम कोठारी और रानी मुखर्जी को भी डेट कर चुके हैं।
  • गदर मूवी में सनी देओल की भूमिका के लिए गोविंदा फिल्‍म की पहली पसंद थे।

यह भी जरूर पढ़ें- 40 महिलाओं ने मिलकर Pornhub के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला-