द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा हाल ही में देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। और कमाल की बात यह है कि उनका चर्चाओं में रहना डब्ल्यूडब्ल्यूई लड़ाई से संबंधित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों की अजीबोगरीब फरमाइशें हैं।

दरहसल खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने दैनिक जीवन से जुड़ी वीडियो शेयर करते नजर आते हैं। ऐसे में उनके फैन्‍स खली के लंबे चौडे कद को लेकर अजीब सी फरमाइशें कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर ट्रैंड हो रही हैं।

खली सर के इन वीडियो पर लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट

नेटिजन्‍स ने इस बार ग्रेट खली को निशाना बनाया है,

यहां देखें ग्रेट खली के ट्रैंडिंग मी‍म्‍स-

सोशल मीडिया पर ट्रैंड होने के बाद द ग्रेट खली काफी चर्चाओं उनके वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं जिसकी वजह से उन्‍हें अपने अकांउट से कमेंट डिसेबल करनें पड़े।

द ग्रेट खली जो एक 7-फुट, 347-पाउंड के रेसलर हैं, खली WWE यूनिवर्स से पूरी दुनिया में अपना नाम बना चके हैं। खली ‘द अंडरटेकर’, केन, बिग शो, जॉन सीना और शॉन माइकल्स और अन्य कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने डब्ल्यूडब्ल्यूई नामों को पछाड़ कर अपना नाम बनाया है।

खली नवंबर 2014 में रेसलर से सेवानिवृत्ति के बाद भारत लौटे अब पंजाब शहर जालंधर में अपनी अकेडमी में WWE सुपरस्टार्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके साथ खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें- हंसने से होते हैं ये 10 कमाल के फायदे, इन तरीकों से रखें अपने आपको हमेशा खुश