पांच दिवसीय साइकिल यात्रा सोमवार शाम छतरपुर से गांधी आश्रम में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर शुरू हुई। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों ने जंगल बचाने के लिए नारे लगाए। यात्रा को गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद आर्य, सचिव दमयंती बहन व सुरेश खरे ने तिरंगा झंडा देकर रवाना किया।
दो दर्जन साइकिल सवाराें के साथ निकाली जा रही साइकिल यात्रा :
आंदोलन से जुड़े बहादुर आदिवासी और बबलू कुशवाहा ने बताया कि यात्रा छतरपुर से पड़रिया, सटई, कसार, कुपिया में नुक्कड़ सभाएं करते हुए अमरपुरा पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया गया। दूसरे दिन अमरपुरा, डाई, बकसोई, पठारी होते हुए बिजावर पहुंची। जहां नगर में रैली व बैठक की गई। उसके बाद अंधियारा रानीताल मैं नुक्कड़ सभाएं करते हुए भीम कुंड में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

यह साइकिल यात्रा अमित भटनागर के नेतृत्व व शरद सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है। साईकिल यात्रा में बिहार से पर्यावरण बचाओ अभियान के कोर कमेटी सदस्य चंदन यादव एवं बकस्वाहा जंगल बचाओ आंदोलन छतरपुर के प्रमुख सदस्य बहादुर आदिवासी, ब्रजेश शर्मा, अलकेश आदिवासी, हिसबी राजपूत, बब्लू कुशवाहा, बालादीन पटेल, देवीदीन कुशवाह, देशराज आदिवासी, जगदीश कुशवाह, दुलीचंद आदिवासी, रवि आदिवासी, भरतराम तिवारी, तुलसी आदिवासी सहित दो दर्जन साइकिल यात्री सहभागी हैं।
यह भी पढ़ें : निजी स्वार्थ और पद की लालसा में कहीं दम न तोड़ दे राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन















