CSK: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 सत्र की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के 16वें सीजन को लेकर फैंस के अंदर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 59 दिनों तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले 10 टीमों के बीच 12 शहरों में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

गौरतलब है कि चेन्नई की टीम पिछले साल बेहद खराब प्रदर्शन के बाद इस सीजन वापसी की पूरी उम्मीद लेकर मैदान में उतरेगी। 2019 के बाद पहली बार चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पूरे सीजन के लिए लौट रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेपॉक में CSK का स्पिन टू विन नुस्खा काम आता है। आगे देखिए क्या कहते हैं आंकड़े…।

पिछले सीजन में CSK का हाल

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका को नौवें स्थान पर रहकर समाप्त किया था। वह तालिका में अंतिम पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस से नेट रन रेट के मामले में आगे थी।

CSK
credit: google

IPL 2023 में CSK की टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), मोईन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवन कॉन्वे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगारगेकर, रवींद्र जाडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, ड्वेन प्रिटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शेख़ रशीद, अंबाती रायुडू, मिचेल सैंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, समरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महीश थीक्षना

यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए अच्छी खबर! बेहतरीन फॉर्म में चेन्नई का हरफनमौला खिलाड़ी, विपक्षियों के लिए बनेगा संकट

देर से जुड़ेंगे थीक्षना और पथिराना

महीश थीक्षना और मथीशा पथिराना न्यूज़ीलैंड में छह मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ खेलने के बाद ही सीएसके से जुड़ पाएंगे। यह सीरीज़ 8 अप्रैल को समाप्त होगी। जिसका मतलब है कि यह दोनों ही खिलाड़ी पहले तीन मैचों के लिए चेन्नई के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। डेवन कॉन्वे और मिचेल सैंटनर पहले ही न्यूज़ीलैंड क्रिकेट द्वारा रिलीज़ किए जा चुके हैं, लिहाज़ा वे दोनों पूरे सीज़न में चेन्नई के लिए उपलब्ध रहेंगे।

CSK
credit: google

देर से सिसंडा मगाला भी जुड़ेंगे

काइल जेमीसन के विकल्प के तौर पर दल में शामिल किए गए साउथ अफ़्रीकी तेज गेंदबाज सिसंडा मगाला भी सीएसके के साथ देर से जुड़ सकते हैं अगर उनका चयन नीदरलैंड के ख़िलाफ़ 31 मार्च और 2 अप्रैल को खेले जाने वाले वनडे मुक़ाबलों के लिए हो जाता है।

टेस्ट मैच में शामिल हो सकते हैं स्टोक्स

इसके अलावा यदि चेन्नई टूर्नामेंट में आगे जाती है तो उस संभव है कि उन्हें बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता का भी सामना करना पड़े। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टोक्स पहले ही 4 जून को खेले जाने वाले आयरलैंड के ख़िलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा होने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। यह टेस्ट मैच आईपीएल समाप्त होने के महज चार दिन बाद शुरू होगा।

CSK का बदलाव

नीलामी में उन्होंने अकेले स्टोक्स पर 16.20 करोड़ रुपए ख़र्च दिए। हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु और छत्तीसगढ़ के बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर को रवींद्र जाडेजा के बैक अप के तौर पर दल में शामिल किया गया है। अजिंक्य रहाणे और शेख़ रशीद टीम के दो रिज़र्व बैटर हैं।

CSK
credit: google

चेपॉक पर CSK की वापसी

2019 के बाद पहली बार चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पूरे सीजन के लिए लौट रही है। चेपॉक की धीमी और कम उछाल वाली पिच का फायदा उठाने के लिए चेन्नई के पास मिस्ट्री स्पिन, लेगस्पिन, ऑफ़ स्पिन और लेफ़्ट आर्म फ़िंगर स्पिन जैसे विकल्पों की भरमार है। चेन्नई के मुख्य कोच स्टीवन फ़्लेमिंग घरेलू मैदान पर अपने पुराने स्पिन टू विन वाले नुस्‍ख़े को एक बार फिर उपयोग में लाने की बात कह चुके हैं। उनके पास स्पिन की काट निकालने के लिए ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली और कॉन्वे जैसे बल्लेबाज़ भी मौजूद हैं।

घुटने की चोट से उबरने के बाद जाडेजा ने सफ़ेद और लाल गेंद दोनों के ही साथ भारतीय टीम को जीत दिलाई है। पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान चेपॉक पर खेले गए मुक़ाबलों में उन्हें ग्रिप के साथ साथ टर्न और उछाल भी प्राप्त हुई है। चूंकि धोनी अब पहले की तरह मास्टर फ़िनिशर नहीं है, ऐसे में जाडेजा को बल्ले के साथ भी भूमिका अदा करनी होगी। यदि सैंटनर खेलते हैं तो चेन्नई के पास बल्लेबाज़ी क्रम में दसवें नंबर तक गहराई रहेगी।

CSK
credit: google

डेथ ओवर बन सकता है संकट

थीक्षना और मगाला को डेथ ओवर में गेंदबाज़ी का पर्याप्त अनुभव है लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में इनकी अनुपलब्धता के कारण चेन्नई को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चेन्नई में घरेलू मैदान पर थीक्षना डेथ ओवर में काफ़ी प्रभावी साबित हो सकते हैं लेकिन चेन्नई की डेथ गेंदबाज़ी की असली परीक्षा तब होगी जब वह घरेलू मैदान के बाहर मुक़ाबले खेलेंगे। यह भी ध्यान में रखने वाली बात है कि एसए20 में अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित करने वाले मगाला के पास आईपीएल में गेंदबाज़ी का अनुभव नहीं है।

चेन्नई के लिए तीन अग्रणी खिलाड़ी स्टोक्स, गायकवाड़ और चाहर चोट से उबर कर आ रहे हैं जबकि शिवम दुबे और रहाणे दोनों ही इस समय रॉबिन उथप्पा द्वारा रिक्त किए गए स्थान को भरने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। मुकेश चौधरी भी बेंगलुरु स्थित एनसीए में उपचार के बाद बैक इंजरी से उबर कर वापस आ रहे हैं। दुबे भी चोट से उबर रहे हैं और उन्होंने नवंबर 2022 से एक भी प्रतिस्पर्धी मुक़ाबला नहीं खेला है।

gta
credit: google

चेन्नई के लिए टॉप सात में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज़ खेल सकते हैं, जिससे उनकी बैटिंग लाइनअप ऑफ़ स्पिनर्स और गेंद को बाहर ले जाने वाले गेंदबाज़ों के सामने एक्सपोज़ हो सकती है। उदाहरण के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर, ऐडन मारक्रम और ग्लेन फ़‍िलिप्स जैसे खिलाड़ियों से भरी हुई सनराइज़र्स हैदराबाद से चेन्नई के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों से भरी हुई बैटिंग लाइन अप के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: RCB Reveals Their New Jersey at the Launch Event!! Virat Kohli Steals the Show!! Check Out…

चेपॉक पर एक नजर

चेपॉक पर घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने से पहले चेन्नई को अपने पहले आठ मैचों में से पांच मैच घरेलू मैदान के बाहर खेलने होंगे। चेपॉक की पिच पर काली मिट्टी का उपयोग किया जाएगा जिसका इस्‍तेमाल भारत ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे मैच के लिए किया गया था। पूरे मैच में स्पिनर्स को शार्प टर्न मिल रही थी। 6 मई की दोपहर में चेन्नई की भिड़ंत उसके चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से होगी जोकि आईपीएल का 1000वां मुक़ाबला होगा।