बंगाल में चुनावी सियासत ने अब खूनी रूप ले लिया है, बीते दिनों भाजपा नेताओं पर हमला होने की खबर सामने आयी थी जिसमें काफी लोग घायल हुए थे। हाल ही में एक और ऐसी ही घटना सामने आयी है जिसमें पश्चिम बंगाल के गुंडा राज को सरेआम देखा जा सकता है।

बुधवार की देर रात कोलकाता लौटते समय श्रम राज्‍यमंत्री जाकिर हुसैन की रैली के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने बम से हमला किया है। जिसमें मंत्री सहित 22 लोगों के जख्‍मी होने की खबर सामने आयी है इनमें से कुछ की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। घटना वीडियो भी सामने आया है जो कि हैरान कर देने वाला है।

घटना में जख्‍मी हुए लोगों को जंगीपुर अस्‍तपताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मुर्श्दिाबाद के निमतिता स्‍टेशन की है जब राज्‍मंत्री अपनी गाडी से उतरकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्‍टेशन जा रहे थे। चलती रैली में किए गए ये धमाके कई सवाल खडे कर रहे हैं।

यह हमला राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले हुआ है, जो इस साल अप्रैल-मई में होने वाला है। इसी के साथ एक और अलग घटना में, फूलबागान के पास भाजपा नेताओं पर कथित रूप से हमला किया गया है अमित मालवीय, भाजपा आईटी राष्ट्रीय प्रभारी ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया।

यह भी जरूर पढ़ें-भारत में आजादी के बाद पहली बार किसी महिला को दी जा रही है फांसी जानिए क्‍या है गुनाह-