पिछले कुछ दिनों से विवादों में रहे बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने हाल ही में नींद की गोलियां खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है। फिलहाल वह नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

कांता प्रसाद की पत्नि का बयान

खबरों की माने तो कांता प्रसाद की पत्नी ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ दिनों से तनाव में थे। कांता प्रसाद इस समय भारी कर्ज में हैं। उनकी पत्नी ने कहा कि उन्होंने नई दिल्ली में जो रेस्टोरेंट खोला उसका किराया 1 लाख रुपये है और वे हर महीने करीब 30,000 रुपये कमा रहे हैं। कांता प्रसाद अपने कर्ज का भुगतान करने के लिए चिंतित थे और उन्‍होनें इसके लिए इतना बड़ा कदम उठाया।

कांता प्रसाद ने पिछले साल यूट्यूबर गौरव वासन के वायरल वीडियो के बाद प्रसिद्धि चर्चाओं मे थे। कांता प्रसाद की पूरी कहानी जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

“बाबा का ढाबा” कहानी में आया नया ट्विस्‍ट, ट्वीटर पर फिर से ट्रैंड हुआ #BABAKADHABA, जानिए वजह-