Top News

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर शेयर की खबर-

साउथ फिल्‍मों से लेकर बॉलीवुड फिल्‍मों तक में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली रकुल प्रीत सिंह को हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस खबर साझा किया और कहा कि वह ‘ठीक महसूस कर रही हैं और अच्छी तरह से आराम करेंगी’। रकुल प्रीत सिंह ने आगे उन सभी से अनुरोध किया जो हाल ही के कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।

रकुल प्रीत सिंह ने ट्विटर पर एक संदेश पोस्ट किया जिसमें लिखा था, “मैं सभी को सूचित करना चाहूंगी कि मैंने COVID -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। मैंने खुद को अलग कर लिया है। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और अच्छी तरह से आराम करूंगी ताकि मैं जल्‍द ही रिकवर हो सकू। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करें कि कृपया वे खुद से जांच करवाएं। थैंक्यू और कृपया सुरक्षित रहें।

रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में उनकी आने वाली फिल्‍म मेडे की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन प्रमुख भूमिका में हैं।

यह भी जरूर पढ़ें-मुंबई नाइट क्लब पर रेड, सुरेश रैना और गुरु रंधावा सहित 34 लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला-

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp