Vikash Yatra: मध्यप्रदेश में भाजपा की विकास यात्रा लगातार जारी है, इसी के तहत हर जिले में भाजपा कार्यक्रम कर रही है, और लगातार कॉंग्रेस के नेता भाजपा में शामिल भी हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को भी दतिया में दो बड़े कॉंग्रेस के नेता ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने भाजपा का दामन थाम लिया। मध्यप्रदेश में भाजपा की लगातार विकास यात्रा चल रही है और कॉंग्रेस पर चोट करती जा रही है।

स्थानीय स्तर के छोटे से छोटे कार्यकर्ता हो या बड़े नेता हो, सभी को यात्रा के मंचों से भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं।सोमवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया में सभा कर रहे थे और वहां कॉंग्रेस के दो बड़े नेताओं ने विकास यात्रा के मंच से भाजपा जॉइन करवा दिया। इसमे अन्नू पठान और राजा बृजेंद्र सिंह शामिल हैं।

दो बड़े कॉंग्रेस नेताओ ने थामा बीजेपी का दामन Vikash Yatra

Vikash Yatra
Source – Google

Congress Leader Joins BJP: सोमवार की रात दतिया के खलका पूरा में चल रही Vikash Yatra के दौरान ही कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष अन्नू पठान और कॉंग्रेस के कद्दावर नेता राजा बृजेंद्र सिंह बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें सदस्यता भी दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद अन्नू पठान ने कॉंग्रेस को खूब लतारा 

Vikash Yatra: भारतीय जनता पार्टी जॉइन करते ही पूर्व कॉंग्रेस नेता अन्नू पठान ने नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा “मैं भाजपा के कार्यों से प्रभावित हूँ, इसी वजह से मैं भाजपा का दामन थाम रहा हूँ।” कॉंग्रेस के वर्तमान कार्यकारिणी नगर अध्यक्ष कॉंग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कॉंग्रेस की सरकार के दौरान अपराध बहुत बढ़ गए थे। दतिया में लूटपात, हत्या, गुंडागर्दी और डकैती आम बात हो गयी थी।

Vikash Yatra
Source – Google

अन्नू पठान ने कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर काफी सवाल उठाते हुए कहा की कॉंग्रेस नेताओं ने कॉंग्रेस के नेताओं के खिलाफ ही कई झूठे मुक़दमे दर्ज करा दिए थे। मेरे ऊपर भी कॉंग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक डांगी ने झूठा केस किया था।

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजगार दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस की पोल खोलते हुए कहा

Vikash Yatra
Source – Google

Vikash Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा बृजेंद्र सिंह बैस ने भी भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में कभी विकास काम हुआ ही नहीं, सिर्फ नाम का विकास हुआ था। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की कार्यों की तारीफ करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया में 2008 के बाद विकास की गंगा वह रही है।

ये भी पढ़े: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने नागरिकों के साथ लगाए पौधे