Top News

बीजेपी ने किया Manish Sisodiya पर हमला, घोटालेबाज कहकर किया पोस्टर जारी, केजरीवाल ने भी किया पलटवार

Manish Sisodiya

लंबे समय से चर्चा में चल रहे आबकारी शराब घोटाले मे गिरफ्तार दिल्ली की उपमुख्यमंत्री Manish Sisodiya पर बीजेपी सरकार लगातार वार कर रही हैं।

बीजेपी ना केवल सिसोदिया को ब्लकि आम आदमी पार्टी को भी अपने निशाने पर ले लिया हैं। अब दोनों पार्टियों बीच तानाशाही जारी हैं।

Manish Sisodiya

credit: google

दोनों ही पार्टीया अपने अपने तरीके से एक दूसरे पर तंज कसने में लगी हुई हैं, और एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

भाजपा ने Manish Sisodiya को कहा घोटालेबाज, तो केजरीवाल ने भी पलट कर दिया जवाब

बीजेपी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार Manish Sisodiya और सत्येंद्र जैन पर ताना कसते हुए, शुक्रवार को एक पोस्टर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें सिसोदिया और सत्येंद्र को घोटालेबाज बताते हुए कैप्शन में लिखा – मनीष सिसोदिया सत्येंद्र तो झांकी हैं, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी हैं।

Manish Sisodiya

credit: google

बीजेपी द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में मनीष सिसोदिया के हाथ मे शराब की बोतल और सत्येन्द्र जैन के हाथ मे पैसे दिख रहे हैं। दोनों को एक टोपी पहनाई गई हैं।

जिसमें सत्येन्द्र के सिर पर लिखा हुआ हैं ऐक्टर 1, हवाला घोटालेबाज और मनीष सिसोदिया के सिर पर लिखा हैं ऐक्टर 2, शराब घोटालेबाज। इसके साथ ही पोस्टर में ” Aap Presents जोड़ी नं.1, Produced By – Arvind Kejriwal In Theaters Now” लिखा नजर आ रहा हैं।

जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने इस बात पर अपना गुस्सा ज़ाहीर करते हुए प्रतिक्रिया दी और बीजेपी को हिरण्यकश्यप कहते हुए तंज कसा।

Also read: ED ने की Manish Sisodiya से पूछताछ, 3 दिन पूछताछ के बाद हो सकती है गिरफ्तारी

केजरीवाल ने दिखाई अपनी प्रतिक्रिया, दिया बीजेपी को करारा जवाब

बीजेपी द्वारा Manish Sisodiya और सत्येंद्र जैन का मज़ाक बनाते हुए जो पोस्टर शेयर किया गया। इस पर केजरीवाल ने भी करारा जवाब देते हुए बीजेपी को हिरण्यकश्यप का दर्जा दिया।

Manish Sisodiya

credit: google

बीजेपी के एक्शन के जवाब में केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके कहा – हिरण्यकश्यप अपने आप को भगवान मान बैठा था। उसने प्रहलाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयास किए, जुल्म किए।

आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रहलाद को कारागृह में डाल दिया, पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाए थे, न अब रोक पाएंगे।

बता दे आज Manish Sisodiya द्वारा दी गई ज़मानत की अर्जी पर आज कार्यवाही होगी। मनीष सिसोदिया अभी ED की रिमांड पर हैं।

Also read: Delhi Liquor Policy Scam : Delhi Dy CM Manish Sisodia Requests CBI to Defer Questioning

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp