Bharti Singh: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होनें अपने टैलेंट और कड़ी मेहनत के साथ लंबा सफर तय किया है। वो जिस शो का हिस्सा बनती है उसमें चार चांद लगा देती हैं।

Bharti Singh
credit: google

Bharti Singh और हर्ष को मम्मी-पापा बने हुआ एक साल

हाल ही में भारती और हर्ष लिंबाचिया को मम्मी पापा बने एक साल होने जा रहा है। प्रेगनेंसी के समय भी भारती ने आखिरी समय तक काम किया था।

Bharti Singh
credit: google

रिर्पोट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि रियलिटी शो के सेट पर ही उन्हें लेबर पेन होने लगे थे। लेकिन उन्हें इस बारे में पता नहीं था कि ये दर्द होते कैसे हैं।

Bharti Singh ने कहा प्रेग्रेंसी में लेबर पैन का नही था पता

Bharti Singh: उन्होंने कहा, ‘मैं स्टेज पर ही थी, पहली प्रेग्नेंसी में आपको एहसास नहीं होता है कि ये लेबर पेन है. इसलिए मैंने सोचा कि मैं शॉट के बाद डॉक्टर को बुला लूंगी। मैंने सोचा शायद यह इसलिए है क्योंकि मैं गेम शो को होस्ट करते समय बहुत खड़ी रही थी।

Bharti Singh
Credit: Google

तो मैंने डॉक्टर को फोन किया और कहा कि दर्द है लेकिन यह स्टेबल नहीं है। ये आ रहा है और जा रहा है और डॉक्टर ने कहा कि ये लेबर पेन है। जब यह हर 15 मिनट में होने लगे तो आपको आ जाना चाहिए।’

डिलीवरी के 2 हफ्ते बाद काम पर लौटी थीं Bharti Singh

Bharti Singh
Credit: Google

Bharti Singh: बता दें कि डिलीवरी के करीब दो हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आईं थीं। कई लोगों ने इसके लिए उनकी तारीफ की थी तो कई ने ‘बहुत जल्द’ काम फिर से शुरू करने के लिए उनको ट्रोल भी किया था। भारती खुद को लेकर की जाने वाली लोगों की ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट से परेशान रहती है। 

Also Read: Urfi Javed: Khatron Ke Khiladi शो को उर्फी ने क्यों मारी लात? खुद हो गईं बाहर, पढ़े पूरी खबर

भद्दे कमेंट्स में कभी गेंडी, तो कभी कहा हाथी

Bharti Singh
Credit: Google

भारती सिंह ने कहा- वो जानती हैं कि वो मोटी हैं और वो इस बात को एक्सेप्ट भी करती हैं। फिर भी लोग उनका मजाक उड़ाना बंद नहीं करते। उन्होनें बताया कि उन्हें ‘मोटी’, ‘गेंडी’ और ‘हाथी’ जैसे कई भद्दे कमेंट्स सुनने पड़ते हैं। 

परेशान करती है लोगों की बातें

शादी को लेकर हर्ष और भारती दोनों को कई घटिया कमेंट्स सुनन पड़ें। यहा तक कि हर्ष के चश्मे को लेकर कहा गया कि भारती इसे तोड़ देंगी।

कॉमेडियन ने बताया कि वो और हर्ष भले ही इन कमेंट्स पर ध्यान न दे, लेकिन कहीं न कहीं लोगों की बातें उन्हें तकलीफ देती है। हालांकि, वो और हर्ष इस बारे में बात नहीं करते।

Also Read: Shocking! Ileana D’Cruz Gets Banned in Tamil Film Industry, Read Here