• Latest
  • Trending
  • All

भोपाल के अंश पायन सिन्हा केबीसी की प्रोमो फिल्म में बने शिक्षक, भोपाल में ही हुई है 90 प्रतिशत शूटिंग

November 25, 2022
मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

May 10, 2026
RRB Section Controller CBAT 2026

RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर आई बड़ी खबर.. तुरंत चेक करें नया अपडेट!

May 10, 2026
Vijay Thalapathy

CM बने Vijay Thalapathy के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चे गायब पर Trisha Krishnan की मौजूदगी ने मचाया बवाल!!

May 10, 2026
Health Tips

Health Tips: चिया सीड्स के साथ नींबू पानी पीना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, जानें रोजाना पीने मिलते हैं फायदे

May 10, 2026
Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar ने The Royals 2 को कहा अलविदा!! ईशान खट्टर के साथ टूटी जोड़ी… ट्रोलिंग को बताया शो छोड़ने का कारण!

May 10, 2026
Tamarind Plant

Tamarind Plant: घर पर इमली का पौधा लगाने से बढ़ने लगती हैं परेशानियां, जानें क्यों भूलकर भी न लगाएं इसे?

May 10, 2026
Surya Gochar

Surya Gochar : सूर्य के राशि बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में आएगा उछाल, जानें?

May 10, 2026
TamilNadu CM

TamilNadu के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद पहला आदेश 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना का

May 10, 2026
NDA SSB Registration 2026

NDA SSB Registration 2026 दो सप्ताह में कर लें पूरा वरना टूट जाएगा मिलिट्री में भर्ती का सपना.. जाने डेडलाइन और पूरी प्रक्रिया!

May 10, 2026
BLACKPINK Lisa

BLACKPINK Lisa ने रचा इतिहास!! FIFA World Cup 2026 में पहली बार K-POP स्टार करेगी धमाका!

May 10, 2026
मदर्स डे

मदर्स डे 2026: इतिहास क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है?

May 10, 2026
Monday, May 11, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

भोपाल के अंश पायन सिन्हा केबीसी की प्रोमो फिल्म में बने शिक्षक, भोपाल में ही हुई है 90 प्रतिशत शूटिंग

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
राजधानी भोपाल अपनी खूबसूरत लोकेशन्स के कारण हर फिल्म और सीरियल डायरेक्टर की पसंदीदा जगह बनी हुई है। हाल ही में प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Karodpati) की प्रमोशनल शॉर्ट फिल्म (Promotional Short Film) की शूटिंग भी भोपाल में ही की गई है। खास बात यह है कि भोपाल के प्रसिद्ध रंगकर्मी अंश पायन सिन्हा (Ansh Paayan Sinha) इसमें शिक्षक का किरदार निभा रहे हैं। इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और पीपली लाइव (Pipli Live) के नत्था (Nattha) यानि ओंकार दास माणिकपुरी (Omkar Das Manikpuri) मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग और डायरेक्शन निर्देशक नितेश तिवारी (Director Nitesh Tiwari) ने किया है। नितेश दंगल और छिछोरे फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं। वहीं सिनेमेटोग्राफी मलय प्रकाश ने की है। मलय प्रकाश (Cinematographer Malay Prakash) स्टार सिनेमेटोग्राफर के तौर पर जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने छपाक फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की थी।

सरकारी टीचर के किरदार में हैं अंश : 
इस प्रोमो मूवी में अंश एक सरकारी शिक्षक का किरदार निभा रहे हैं। स्कूल गांव की एक एक क्षतिग्रस्त इमारत में संचालित होता है। इमारत की मरम्मत के लिए लगभग 30 लाख रुपए की राशि की जरूरत होती है, जिसे इकट्ठा करने के लिए गांव का हर व्यक्ति केबीसी में जाने के लिए तैयारी करता है, लेकिन अंत में ओमकारदास माणिकपुरी अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने में सफल होते हैं

मुंबई में आज से शुरू हुआ हॉट सीट का शूट : 
इस शॉर्ट फिल्म का अंतिम सीन का शूट मुंबई में 10 जुलाई से शुरू हुआ है। जिसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर ओंकारदास माणिकपुरी बैठते हैं और अपने गांव के स्कूल के लिए विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए एक बड़ी राशि जीतते हैं। खास बात यह है कि प्रोमो फिल्म के जरिए भी केबीसी ने लोगों को हमेशा ज्ञान का अर्जन करने का संदेश दिया है।

RelatedPosts

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

May 10, 2026
Vijay Thalapathy

CM बने Vijay Thalapathy के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चे गायब पर Trisha Krishnan की मौजूदगी ने मचाया बवाल!!

May 10, 2026
TamilNadu CM

TamilNadu के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद पहला आदेश 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना का

May 10, 2026

दरअसल ओंकारदास माणिकपुरी इसमें  डिब्बा नामक किरदार निभा रहे हैं, जो गांव में ही छोटा सा काम करके अपनी अजीविका चलाता है, लेकिन वह हमेशा गांव में उपेक्षित रहता है और सब डब्बा डब्बा बोलकर उसका मजाक उड़ाते हैं। अंत में जब डब्बा एक बड़ी राशि जीत जाता है और एक सवाल का जवाब पूछने के लिए गांव में फोन लगाता है, तो ग्रामीणों से बोलता है कि “इस सवाल का जवाब तो मुझे आता है, लेकिन मैंने यह बताने के लिए फोन किया था कि मेरा नाम डब्बा नहीं अभय कुमार है।”

प्रोमो फिल्म में दिखेंगे भोपाल के कई रंगकर्मी : 
इस प्रोमो फिल्म की कास्टिंग प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chabada) की कम्पनी ने की है। मुकेश छाबड़ा से जुड़े हुए जैकी भावसार अंश को इस शॉर्ट फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते थे। अंश ने इस रोल के लिए अपना ऑडिशन जैकी को भेज दिया था, जिसे देखने के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अंश को शिक्षक के रोल के लिए फाइनल कर लिया। अंश बताते हैं कि इस प्रोमो फिल्म में लगभग अंत तक दिखेंगे।

अंश पायन सिन्हा के अलावा भोपाल से नीरज व्यास, कशफ खान और जबलपुर के अमित श्रीवास्तव भी इस शॉर्ट फिल्म में अलग अलग भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा क्राउड में भी अलग अलग किरदारों को मौके दिए गए हैं, जिनमें विभा श्रीवास्तव, शिवांगी भदौरिया, पूजा गुप्ता और गौरव नामदेव प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें : पर्दे पर आना आसान नहीं, इसके लिए करनी होती है जबरदस्त मेहनत : बृजेन्द्र काला

ADVERTISEMENT
Previous Post

आपदा से निपटने मप्र के वल्लभ भवन में बना सिचुएशन रूम, आपदा के समय तेजी से मिलेगी मदद 

Next Post

“भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” फिल्‍म रिव्‍यू: 1971 के भारत पाकिस्‍तान युध्‍द की दमदार कहानी देखने से पहले जरूर पढें ये रिव्‍यू

Next Post

"भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" फिल्‍म रिव्‍यू: 1971 के भारत पाकिस्‍तान युध्‍द की दमदार कहानी देखने से पहले जरूर पढें ये रिव्‍यू

Natural Protein Sources: 9 हाई प्रोटीन सोर्स जो मसल्‍स बिल्डिंग में करेगें मदद

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.