Top News

CM Oath Ceremonyमोहन यादव आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, PM मोदी-शाह समेत कई राज्यों के CM रहेंगे मौजूद

CM Oath Ceremony

CM Oath Ceremony: मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज सुबह 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल उनको शपथ ग्रहण कराएंगे। फिलहाल, कोई और विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।

CM Oath Ceremony मोहन यादव आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी सुबह 11.00 बजे विशेष विमान से भोपाल आएंगे। यहां राजा भोज एयरपोर्ट से समारोह स्थल तक हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। वे करीब 2 घंटे भोपाल में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सुबह 10 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, शाह सुबह 10.35 बजे भोपाल आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें :- ‘हम आपको नहीं छोड़ेंगे मामा…’ शिवराज सिंह चौहान से मिल फूट-फूट कर रोई महिलाएं, वीडियो हुआ वायरल

दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था…

आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डोम बनाया गया है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वहीं, मंच पर भी एक दर्जन से अधिक नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेताओं के लिए लाल परेड मैदान पर ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री दो घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब एक बजे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

एमपी कैबिनेट में लागू होगा गुजरात फॉर्मूला….

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद Dr. Mohan Yadav के मंत्रिमंडल के चेहरे तलाशने की भी तैयारी है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के समान ही कैबिनेट के नाम भी चौंका सकते हैं। इस बार नए और युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका मिलने की संभावना है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं साथ बैठक की है। कई दावेदारों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

यह खबर भी पढ़ें :- उज्जैन में बाबा महाकाल की सरकार! यहां कैसे रूकेंगे MP के नए मुखिया मोहन यादव? जो रूका उसकी गिर गई सरकार

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर ही मुख्यमंत्री के समान ही पिछली पूरी कैबिनेट को बदला जा सकता है। इसमें कुछ पुराने चेहरे को छोड़कर नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इससे केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं को पार्टी में उनके आगे बढ़ने की संभावना का संदेश देना चाह रहा है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता पूरी ताकत और मेहनत के साथ काम में जुट जाए।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp