खेल जगत से भारत को गौराविंत करने वाली खबर सामने आयी है, Archery World Cup stage 3 में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद विश्‍व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया है।

दीपिका ने ये रिकॉर्ड बनाने की शुरूआत फाइनल में मैक्सिको को 5-1 से हराकर की इसके बाद उन्‍होनें अपने पति अतानू साथ के जोड़ी में विश्‍वकप के विश्व कप के मिक्स्ड रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। नंबर वन के अपने सफर में आगे बढते हुए दीपिका ने रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया और नंबर वन पॉजिशन हासिल की।

इस  रिकॉर्ड बदौलत टोक्‍यो में होने जा रहे ओलिपिंक में दीपिका ने कई लोगों की उम्‍मीदें बढ़ा दीं हैं।

कंगना रनौत ने दी बधाई-

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भारत का नाम दुनिया में रोशन करने वाली तीरंदाज दीपिका कुमारी को बधाई दी है साथ उनके इस रिकॉर्ड की सराहना भी की।

कंगना ने दीपिका कुमारी के बारे में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि “वाह दुनिया में सबसे अच्छा तीरंदाज भगवान राम की भूमि से होना चाहिए। बधाई दीपिका जी,”

देशभर के लोग दे रहे बधाई

दीपिका कुमारी को उनके नए रिकॉर्ड के लिए दुश भर से लोग सोशल मीडिया पर उन्‍हें बधाई दे रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़ें- इंदौर के प्रदीप हादसे में खो चुके हैं एक पैर, पर हौसले के बल पर साइकिल से नाप दिया पूरा देश