अनन्या पांडे और आर्यन के चैट से सामने आयीं ये बड़ी बातें-
एनसीबी सूत्रों के अनुसार, आर्यन खान के मोबाइल से बरामद चैट से पता चला है कि अनन्या पांडे ने आर्यन को तीन बार ड्रग्स की उपलब्ध कराया था। “अनन्या पांडे का नाम एक चैट में सामने आया है, जिससे पता चला कि आर्यन अक्सर अनन्या से ड्रग्स उपलब्ध कराने की बात करते ओर वह इसके लिए हां बोल देती थीं।“
इसी के चलते अनन्या पांडे के दोनों फोन जब्त किए हैं, जिसमें एक पुराना हैंडसेट और साथ ही उनके द्वारा खरीदा गया नया फोन भी शामिल है। सबूतों से छेड़छाड़ की जांच के लिए फोन जब्त करना जरूरी था” एनसीबी के सूत्रों ने मीडिया को बताया।
अनन्या ने कहा “मै मजाक कर रही थी”
अनन्या ने इस आरोपों पर NCB से कहा कि यह सारी बातें उन्होनें मजाक में कही हैं दरहसल वह और आर्यन बचपन से अच्छे दोस्त रहे हैं और उनके बीच ऐसी मजाकिया बातें हमेशा से चलती रही हैं।
लेकिन एनसीबी का मानना है कि ‘चैट के अनुसार, वर्ष 2018-19 में पांडे ने आर्यन खान को ड्रग डीलरों के फोन नंबर उपलब्ध कराकर ड्रग्स की पूर्ती कराने में मदद की।
लगातार पूछताछ के लिए अनन्या पांडे को एनसीबी ऑफिस बुलाया जा रहा है आज अनन्या अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी ऑफिस पहुंचीं।
Aryan Khan Drugs Case 2 अक्टूबर से चर्चाओं में है जब मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर रेड के दौरान आर्यन खान सहित आठ लोगों को अरेस्ट किया गया था।
Also Read: ब्रेकिंग न्यूज: आर्यन खान के साथ जुड़ा अनन्या पांडे का नाम, NCB ने घर पर की छापेमारी-