RelatedPosts
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार भारत को 11 फ़रवरी 2021 की रात साल 2020 की मिस इंडिया मिल ही गई। भारत के तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने फैमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीता।
फैमिना मिस इंडिया 2020 कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया मानसा वाराणसी के अलावा हरियाणा की मनिका श्योकंद को वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 घोषित किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 का रनर-अप चुना गया।
जानिए कौन हैं मानसा वाराणसी-
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में जन्मी, मानसा पेशे से एक इंजीनियर है और एक financial information exchange analyst के रूप में काम करती हैं। उन्होंने वासवी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई पूरी की है। किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, योग और प्रकृति में समय बिताना उनकी हॉवी हैं। इसी के साथ मानसा भरतनाट्यम और संगीतम के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करना भी पसंद करती हैं। 23 वर्षीय मानासा बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं।
Manasa Varanasi’s best photos-



















