Aliens and UFOs Secrets : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो युद्ध सचिव और अन्य संबंधित विभागों तथा एजेंसियों को निर्देश देंगे कि वो एलियन, बाहरी जीवन, अनजान हवाई घटनाओं (Unidentified Aerial Pheno...
Aliens and UFOs Secrets : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो युद्ध सचिव और अन्य संबंधित विभागों तथा एजेंसियों को निर्देश देंगे कि वो एलियन, बाहरी जीवन, अनजान हवाई घटनाओं (Unidentified Aerial Phenomena- UAP) और अनजान उड़ने वाली चीजो (Unidentified Flying Objects - UFOs) से जुड़ी सरकारी फाइलों की पहचान करें और उन्हें जारी करने की प्रक्रिया शुरू करें। ट्रंप के ऐलान के बाद एलियन, बाहरी जीवन, अनजान हवाई घटनाओं और अनजान उड़ने वाली चीजों से जुडी जानकारी सामने आ सकती है।
बाराक ओबामा ने एलियंस के बारे में की थी बात
ट्रंप ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में एलियंस के बारे में बात की थी। ओबामा ने कहा था कि "वो असली हैं...लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा जा रहा है।" ट्रंप ने ओबामा पर आरोप लगाया कि उन्होंने गोपनीय जानकारी लीक की है। उन्होंने इसे ओबामा की बड़ी गलती भी बताया। ट्रंप ने कहा, "मैं नहीं जानता कि वो (एलियन) असली में हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने (बराक ओबामा) गोपनीय जानकारी दी, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी।"
[caption id="attachment_75263" align="alignnone" width="300"]

US Will Reveal Secrets Aliens and UFOs[/caption]
लोग कर रहे हैं गोपनीय दस्तावेजों की मांग
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, वर्षों से लोग एलियन से जुड़े सरकारी गोपनीय दस्तावेजों की मांग कर रहे हैं, खासकर एरिया 51 और पेंटागन की पुरानी रिपोर्ट्स से जुड़ी जानकारी। हाल के वर्षों में कांग्रेस ने भी UAP पर सुनवाई की है और कुछ वीडियो जारी किए गए हैं। ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने भी हाल ही में कहा था कि राष्ट्रपति के पास एलियंस और अंतरिक्ष यान से जुड़े भाषण का ड्राफ्ट तैयार है, जो सही समय पर दिया जाएगा।
एपस्टीन फाइल्स से ध्यान हटाने की कोशिश
फिलहाल इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कुछ लोग इसे एपस्टीन फाइल्स या अन्य विवादों से ध्यान हटाने की कोशिश भी मान रहे हैं। ट्रंप का यह कदम अमेरिका में पारदर्शिता की उनकी नीति का हिस्सा लगता है, जैसा उन्होंने जॉन एफ कैनेडी हत्या और अन्य फाइलों पर किया। फिलहाल, पहले ओबामा और अब ट्रंप के बयान ने दुनिया में हलचल तो जरूर मचा दी है।