अक्षय कुमार की आगामी फिल्म लक्ष्‍मी बॉम्‍ब का शीर्षक विवादों के चलते बाद बदल दिया गया है, लक्ष्‍मी बॉम्‍ब फिल्‍म निर्माताओं को श्री राजपूत करणी सेना से कानूनी नोटिस मिला था। फिल्म का नया शीर्षक “लक्ष्मी जी” बताया गया है। राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित फिल्म, 9 नवंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

यहां देखें फिल्‍म का ट्रैलर-

फिल्‍म का शीर्षक बदलने के पीछे का कारण

 श्री राजपूत करणी सेना और हिन्‍दू दलों की ओर से फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया था। नोटिस के अनुसार, फिल्म का शीर्षक देवी लक्ष्मी के प्रति अपमानजनक माना गया, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। नोटिस ने फिल्म के शीर्षक में बदलाव की भी मांग की।

यह भी जरूर पढ़े- ड्रीम 11 स्कैम: क्या फ्रॉड है इंडिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी गेम ड्रीम 11, यहां जाने सच-