Agar Malwa: पारिवारिक विवाद के चलते 15 साल की एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। Agar Malwa जिले की यह घटना रात के लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची, लड़की की जान खतरे से बाहर।

Credit: google
आखिर क्या है पूरा मामला?
Agar Malwa: दरअसल ये मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। बता दें कि घर से हुए विवाद के कारण युवती नाराज होकर घर से चली गई। जानकारी के मुताबित ड्रामे के कुछ देर पहले युवती का विवाद उसकी कजिन बहन से हो गया था.

Credit: google
Agar Malwa: जिसमें उसकी बात ना सुनने के कारण वह नाराज होकर घर से निकल आई और टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने के बाद युवती सभी लोगों को टावर से कूदकर मरने की धमकी देने लगी।
वही एक तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा जिसके चलते- भारत से बात और मदद की आस, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने PM मोदी को पत्र लिखा, की गुजारिश..
मौके पर मौजूद पुलिस ने

Credit: google
Agar Malwa: इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 15 वर्षीय युवती को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने माइक की मदद से उससे समझाइस की। पुलिस, ग्रामीणों और परिवार वालों ने उसे बहुत मनाया। 4 घंटे तक चला ये फिल्मी स्टाइल ड्रामा, आखिरकार 4 घंटो की मशक्कत के बाद उसे मनाया गया, इसके बाद वह बेहोश हो गई।
Agar Malwa: युवती को नीचे उतारने के बाद फौरन जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसका इलाज जारी है। एसडीओपी के मुताबिक युवती की काउंसलिंग की जानी चाहिए ताकि उसके मन में बैठी गलत बात को दूर किया जा सकें।
नाबालिग का कहना था कि उसका विवाद बड़े पापा की लड़की से है, उसे फांसी की सजा दी जाए।
आप सभी को भी अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए- Covid-19 से सावधान, मात्र 24 घंटो में बढ़े 7 हजार से ज्यादा कोरोना के केस, 16 लोगो की मौत.







