कपड़ें हो या जूतें फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नए ट्रेंड देखने को मिलते रहते हैं, फर्क नहीं पडता कि वे कितने ही अजीब और दिल्‍चस्‍प क्‍यों न हों। ऐसा ही कुछ बीते दिनों देखने को मिला जब दुनिया में सबसे प्रचलित जूतों की ब्रांड एडिडास ने नए जूतें लांच किए। यह जूते दुनिया के सबसे लंबे जूते बताए जा रहे हैं।

इन जूतों की अनोखी बात यह है कि इन एक जोड़ी जूतों में एक का रंग काला है और दूसरा सफेद है। 29 वर्षीय हिप-हॉप कलाकार ने सुपरस्टार अभियान की अंतिम किस्त के लिए एडिडास ओरिजिनल्स के साथ मिलकर काम किया था। सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार एडिडास से कहा था कि वह उनके सहयोग के रूप में दुनिया का सबसे लंबा जूता बनाना चाहते हैं, तो वे काफी उलझन में थे, लेकिन पांच महीने बाद उन्‍होनें ऐसा कर दिखाया।

नेटिजन्‍स को जूतें काफी पसंद आ रहे हैं इसलिए नहीं कि ये दुनिया के सबसे लंबे जूते हैं बल्कि इसलिए के ये अब सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन चके हैं जिन पर मीम्‍स भी शेयर की जा रही हैं।

यह भी जरूर पढ़ें-वायरल वीडियो: 98 साल के विजय पाल सिंह का हौसला बना मिशाल, सरकार की तरफ से मिला ईनाम