ग्रामीण भारत की अदभुद कहानी पर बनी फिल्‍म आधार का ट्रैलर ऑनलाइन रिलीज हो गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुमन घोष द्वारा निर्देशित, फिल्म में बॉलीवुड के उभरते सितारे विनीत कुमार सिंह के साथ अनुभवी कलाकार रघुबीर यादव, संजय मिश्रा, और सौरभ शुक्ला अहम किरदार निभाते नजर आऐगें।

यहां देखें फिल्‍म का ट्रैलर-

आधार फिल्‍म देश के एक ऐसे पहले इंसान की कहानी है जो आधारकार्ड बनवाता है।  फिल्‍म का सेट एक गांव पर आधारति है जो भारत में आधार कार्ड की शुरूआत और इसके कार्यान्वयन की यात्रा को दर्शाता है।

मुख्‍य भूमिका निभा रहे विनीत कुमार की कहानी काफी आकर्षक लग रही है इसमें वह एक ग्रामीण व्‍यक्ति की भूमिका निभा रहे है जो पहली बार आधारकार्ड बनवाता है और उसके आधार कार्ड में कुछ गलती हो जाती है जिसे ठीक कराने वह राजधानी जाता है और उसे वहां सिस्‍टम की कई परेशानियों से लड़ना पड़ता है।

फिल्‍म में सिस्‍टम की कुछ कुरितियों पर नजर डाली गयी है जिसमें बताया गया है कि कैसे एक आम आदमी सिस्‍टम से परेशान होकर संघर्ष करता है।

यह भी जरूर पढ़ें-कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज है इस 5 साल की बच्ची का दिमाग,  4 मिनट में बना चुकी है इतना बड़ा रिकॉर्ड-