नींद हमारे जीवन का कितना बडा हिस्‍सा है इस बात से हम सभी अच्‍छी तरह बाकिफ हैं लेकिन अगर नींद के बारे में आपसे कुछ सवाल किए जाएं शायद तो ही आप उनका सही जबाव दे पाऐगें।

अगर आपसे पूछा जाए कि कितने दिनों तक न सोने से इंसान मर सकता है या ज्‍यादा सोने से आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर क्‍या असर पड़ता है तो शायद आप सोच में पड़ जाएं। लेकिन यहां आपको नींद से जुड़े ऐसे ही सभी सवालों के जबाव मिलने वालें हैं।  

यहाँ हमने नींद के बारे में कुछ रोचक तथ्य पर बात की है जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

1. न सोने पर बने गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के अनुसार रैंडी गार्डनर नाम के एक शख्‍स ने लगातार 11 दिन 24 मिनट जागकर ये रिकॉर्ड बनाया था। यानि 2 हफ्तों से अधिक जागना किसी भी इंसान के लिए नामुमकिन होता है वहीं फैक्‍ट की बात करें तो 2 से 3 हफ्तों तक लगातार जागने से इंसान की मौत भी हो सकती है।   

2. सिर्फ कम सोने से ही नहीं बल्कि ज्‍यादा सोने से भी शरीर को बहुत नुकसान होते हैं। रोजाना जरूरत से ज्‍यादा सोने मधुमेह, स्ट्रोक, हृदय रोग, और मृत्यु के जोखिम बढ़ता है। 24 घंटे में 8 से 9 घंटे की नींद को स्‍वस्‍थ नींद का दर्जा दिया गया है इससे ज्‍यादा सोने को ओवर स्‍लीप माना जाता है।

3. लोग नींद में क्‍यों चलते हैं डॉक्‍टर आज भी इसकी असली वजह नहीं जान पाए हैं लेकिन अगर वैज्ञानिक तथ्‍य की बात करें तो थकान, स्‍ट्रैस, बुखार या फिर दवाईओं के ओवलडोज की वजह से लोग ऐसा करते हैं।

4. लगभग दुनिया के 70 प्रतिशत लोग सपने में अपने आप को ऊचाईं से गिरते हुए देखते हैं, नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार इसकी वजह नर्वस सिस्‍टम है जो सोते समय धीमा पड़ जाता है।

5. दुनिया में 12 प्रतिशत लोगों के सपने ब्‍लैक एन व्‍हाइट होते हैं, आपको जानके हैरानी होगी कि रंगीन टीवी आने से पहले दुनिया के 75 प्रतिशत लोग ब्‍लैक एन व्‍हाहट सपने देखते थे।

6. सोते समय इंसान लगभग 3 इंच तक बढ़ जाते हैं क्‍योंकि इस समय रीढ़ की हड्डी रिपेयर होती है और सीधी हो जाती है, लेकिन उठते समय आप अस्थायी रूप से वापस सिकुड़ जाते हैं। जब आप बैठते हैं या खड़े होते हैं, तो यह आपके गुरुत्वाकर्षण द्वारा होता है। जैसे स्पंज।

7. इंसान सोते समय यह गहरी नींद में नहीं छींक सकता क्‍योंकि सोते समय हमारे कुछ सेंस भी सोए हुए रहते हैं जिससे धूल के कणों को हटाने की प्रक्रिया पर शरीर रिएक्‍ट नहीं करता।

8. मनुष्य एकमात्र जीव है जो अपनी नींद को थोड़े समय के लिए टाल सकता है कुत्‍ते, गाय और अन्‍य जानवर नींद महसूस होने पर सोने चले जाते हैं।

9. इंसान का दिमाग सिर्फ 5 प्रतिशत सपने याद रख पाता है, बाकी 95 प्रतिशत सपने दिमाग भुला देता है, यही कारण है कि अगर आपको एक दिन पहले के सपने बताने को कहा जाए तो शायद ही आप कुछ न बता पांए।

यह भी जरूर पढ़ें – अमेजिंग फैक्‍ट: शराब से जुडे़ ये 9 अजीबोगरीब तथ्‍य आपको कर देगें हैरान