साल 2020 की याद में संगीत कलाकार Cee-Roo द्वारा बनाया गया एक चार मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साल 2020 में दुनिया की सभी महत्‍वूपर्ण और दर्दनाक घटनाओं के शॉट शामिल है।  

इस छोटे से वीडियो में, Cee-Roo ने कोरोनोवायरस महामारी के आतंक और इससे लड़ने वाले हमारे साथिओं की महत्वपूर्ण घटनाओं की फुटेज शामिल की हैं। दिल दहला देने वाली यह वीडियो आपको ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन और ऑस्ट्रेलिया बुशफायर में वन्यजीवों की दर्दनाक दशा को दिखाती है साथ ही लॉकडाउन से लेकर कोरोनावायरस में अपनी जान गवाने वाले योध्‍दाओं की क्षलक भी आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

“हम इस साल के किसी भी समय को जल्द ही भूलने वाले नहीं हैं!”  फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए Cee-Roo ने कैप्‍सन लिखा।

यहां देखें वीडियो-

यह भी जरूर पढ़ें-जानिए क्यों कृषि बिल वापस नहीं लेना चाहती सरकार, किसान आंदोलन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का इंटरव्यू-