हुजुर तहसील के ग्राम सुखी सेवनिया में रहने वाली एक गर्भवती महिला का आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने स्थानीय महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव करवाया है। प्रसव के बाद महिला और उसके नवजात को जेपी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
अन्ना नगर के पास बढ़ गई प्रसव पीड़ा :
जानकारी के अनुसार सुखी सेवनिया एम्बुलेंस लोकेशन को बुधवार शाम 4 बजकर 11 मिनट पर सूखी सेवनिया गांव से कॉल आया था। जिस के बाद तुरंत ही 108 एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई। गांव जाकर पता चला कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। इसके बाद एंबुलेंस महिला को लेकर जेपी हॉस्पिटल की ओर रवाना हो गई।

कर्मचारियों की सबने की प्रशंसा :
महिला के घर से जेपी अस्पताल की दूरी लगभग 25 किलोमीटर हैं। परंतु 20 किलोमीटर चलने के बाद प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद 108 स्टाफ ने अपनी सूझबूझ से परिजनों का पुष्टिकरण करके अपनी सूझबूझ से जच्चा और बच्ची दोनों की जान बचाई। प्रसव उपरांत महिला और बच्ची को सुरक्षित जेपी अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया।
बच्ची का वजन लगभग 2.5 किलो है। 108 के ईएमटी धर्मेन्द्र धाकड़ एवं पायलट देवेन्द्र चड़ार की परिजनों और और उनके भोपाल 108 सेवा जिला अधिकारी शुभम चौरसिया ने प्रशंसा की।
सुरक्षित है 108 एंबुलेंस :
हमारी नि:शुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा और कर्मचारी हर प्रकार की इमरजेंसी को सेवा देने के लिए समर्थ और सुरक्षित है। इसलिए परिवहन हेतु अन्य वाहनों की अपेक्षा नि:शुल्क और सुरक्षित 108 एम्बुलेंस सेवा का ही प्रयोग करें।
-तरुण सिंह परिहार
पदाधिकारी,जेडएचएल 108 सेवा
यह भी पढ़ें : पूरी दुनिया में सेलिब्रिटी बन चुके हैं चीन के ये 15 घुमन्तु हाथी














