बच्चों के लिए घातक है यह वायरस जो की पांच साल के कम उम्र के बच्चों में तेज़ी से फैल रहा है। जानिए टोमैटो फ्लू (Tomato Flu) वायरस के लक्षण और इससे बचने के उपाय।

Tomato Flu: टोमैटो फ्लू नाम की एक नया बुखार सामने आया है। यह एक वायरल संक्रमण है जिसमें हाथ, पैर और मुंह पर इसके लक्षण दिखाई देते है। पहले बुखार आता है फिर हाथ, पैर और मुंह पर लाल रंग के दाने निकल आते है जिनका रंग लाल होता है इसलिए ही इस बिमारी को टोमैटो फ्लू का नाम दिया गया है। इस बीमारी का पहला मामला 6 मई को केरल राज्य से सामने आ चुका है और अब तक 82 मामले सामने आने की सूचना है।
पांच साल से कम उम्र के बच्चे इस वायरस की चपेट में आ रहे है इसलिए आवश्यक है की बच्चों को साफ-सफाई में रखा जाएं।
इस फ्लू के लक्षण खास तौर पर स्किन की समस्याओं से जुड़े है। प्रारंभिक तौर से डिहाइड्रेशन, स्किन रैशेज, खुजली और त्वचा में इर्रिटेशन मौजुद है।

शरीर पर चकत्ते और लाल रंग के दानें।
तेज बुखार।
शरीर और जोड़ों में दर्द।
जोड़ों में सूजन।
पेट में ऐंठन और दर्द।
जी घबराना, उल्टी, दस्त।
खांसी, सर्दी जुकाम होना।
हाथ का रंग बदलना।
मुंह सूखना।
अत्यधिक थकान।
स्किन में जलन।

साफ सफाई का रखे ध्यान।
तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
दानों को ज्यादा ना खुजलाएं।
खूब पानी पिएं।
गर्म पानी से नहाएं।
स्वस्थ भोजन करें।
इस बीमारी की कोई सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। शौध में केवल यह सामने आया है की यह एक संक्रामक फ्लू है जो गंदगी, छाले के पानी, बलगम, मल, तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलती है।

वर्तमान में टोमैटो फ्लू का कोई खास दवाई नहीं है पर थोड़ी सी सावधानियां रख कर इसका इलाज किया जा सकता है।
सही समय पर डॉक्टरो की सलाह लें।
पेरासिटामाल खाएं।
लगातार तरल पदार्थ का सेवन करते रहे।
बच्चों को क्वारंटीन कर लें।
ALSO READ: सावधान: जानवरों से फैलती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, इन बातों का रखें ध्यान