दिल्ली से छत्तीसगढ़ का सफर तय कर रही दुर्ग एक्सप्रेस के कम से कम चार डिब्बों में शुक्रवार को आग लग गई। घटना राजस्थान के धौलपुर और मध्य प्रदेश के मुरैना के बीच शाम करीब चार बजे हुई। सूत्रों के अनुसार 20848 जम्मू तवी दुर्ग एक्सप्रेस झांसी की ओर जा रही थी, हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास थी, तभी दो डिब्बों में आग लग गई और तेजी से फैल गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए जबकि दो में अभी भी आग लगी हुई है। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। जिन डिब्बों में आग लगी थी, वे वातानुकूलित थे। दो डिब्बों में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। राजस्थान के मुरैना और धौलपुर से कई दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर भेजी गई हैं।
मौके पर मौजूद मुरैना के तहसीलदार अजय शर्मा ने किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है साथ आग लगने का कारण भी अभी सामने नहीं आया है।
घटना के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जो काफी डरा देने वाले हैं।
Morena, Madhya Pradesh | Udhampur-Durg Express's A1 & A2 coaches reported fire due to unknown reasons after leaving the Hetampur Railway Station; no casualties were reported & passengers have been evacuated: Dr Shivam Sharma, CPRO/NCR
— ANI (@ANI) November 26, 2021
(Video Courtesy: Unverified Source) pic.twitter.com/xzRnk7Xja2
उधमपुर से दुर्ग जा रही उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20848 में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। ट्रेन को मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास रोका गया था। #BurningTrain #FireInTrain #UdhampurExpress #Udhampur_DurgExpressFire pic.twitter.com/SFa5FEacW1
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) November 26, 2021