• Latest
  • Trending
  • All
Grok AI अश्लील कंटेंट विवाद

Grok AI अश्लील कंटेंट विवाद: IT मंत्रालय की चेतावनी के बाद X ने मांगी माफी!! क्या अब नियंत्रण में आएगा AI??

April 10, 2026
Summer Hair Care Tips

Summer Hair Care Tips: इस गर्मी बाल झड़ना कैसे रोकें? जानिए 5 असरदार घरेलू उपाय

April 15, 2026
MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान

MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान

April 15, 2026
MI vs PBKS

MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन IPL 2026: पिच रिपोर्ट, मैच का शेड्यूल, प्लेइंग 11 और अधिक

April 15, 2026
रणवीर सिंह

जब रणवीर सिंह थे शर्मीले… सोनाली राउत ने खोला पुराना राज, आज हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह

April 15, 2026
Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia

Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia से वायरल इस यूनिक 4×4 की पूरी कहानी

April 15, 2026
Soyabean Imports

Soyabean Imports : देश में सोयाबीन उत्पादन घटने से आयात में आया उछाल, किसानों और बाज़ार पर बड़ा असर

April 15, 2026
फुकेट बीच वायरल सेक्स वीडियो

फुकेट बीच वायरल सेक्स वीडियो: विदेशी कपल ने की हदें पार… मेक आउट वीडियो हुआ वायरल..मिली सजा और सबक!!

April 15, 2026
Aloe Vera Juice

Aloe Vera Juice: चाय की चुस्की छोड़ सुबह खाली पेट पीयेंगे ये जूस तो दिनभर रहेंगे चुस्त-दुरुस्त, जानें इसके फायदे?

April 15, 2026
रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का वो दौर जब वो शरमाते थे… सोनाली राउत ने सुनाई दिलचस्प कहानी

April 15, 2026
Pithoragarh Case: 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस—बाल विवाह की सच्चाई फिर आई सामने

Pithoragarh Case: 14 साल की लड़की बनी मां, नाबालिग पति पर POCSO केस—बाल विवाह की सच्चाई फिर आई सामने

April 15, 2026
Amravati Mobile Video Download Scandal

अमरावती वायरल MMS वीडियो: Mohammad Ayaz Alias Tanveer ने किया 180 नाबालिग लड़कियों का शोषण, 350 अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

April 15, 2026
Vivo T5 Pro 5G

भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च: 9020mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 और 144Hz डिस्प्ले

April 15, 2026
Wednesday, April 15, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी न्यूज़

Grok AI अश्लील कंटेंट विवाद: IT मंत्रालय की चेतावनी के बाद X ने मांगी माफी!! क्या अब नियंत्रण में आएगा AI??

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
April 10, 2026
in टेक्नोलॉजी न्यूज़
Grok AI अश्लील कंटेंट विवाद

Grok AI अश्लील कंटेंट विवाद

1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Grok AI अश्लील कंटेंट विवाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिन ब दिन हमारी जिंदगी का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। तकनीकी क्रांति में यह भविष्य की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाएगा। लेकिन यह उपलब्धि तब तक ही काम की होगी जब तक की यह एक सीमा में रहेगी। परंतु जब यह तकनीक सामाजिक मर्यादा, कानून और महिलाओं की गरिमा पर सवाल खड़ा करने लगे तो बहस होना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जब AI टूल Grok के जरिए आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट बनाने का मुद्दा X प्लेटफार्म पर सामने आया है। यह मामला तब और भी ज्यादा गंभीर हो गया जब खुले तौर पर महिलाओं की तस्वीरों को AI के जरिए आपत्तिजनक रूप में बदलकर सोशल मीडिया पर खुले रूप से परोसा जाने लगा।

इस मामले के तूल पकड़ते ही सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े होने लगे। यह भी समझ आने लगा कि AI का इस्तेमाल यदि गलत तरीके से किया जाए तो कितना नुकसान पहुंच सकता है। इसी मामले में राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और IT मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की। जिसके बाद भारत सरकार ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले X प्लेटफार्म को चेतावनी दी और अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश दिए। हालांकि शुरुआत में X प्लेटफार्म इंकार करता रहा परंतु आखिरकार उसे अपनी गलती स्वीकार करनी पड़ी और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने पड़े।

AI के गलत इस्तेमाल को लेकर X प्लेटफार्म ने क्या कदम उठाए है?

  • इस पूरे मुद्दे के चलते X ने अपनी गलती मानी है और इस बात पर हामी भर दी है कि प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट के प्रसार को रोकने में X से चूक हुई है।
  • इसके बाद X प्लेटफार्म से 3,500 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट हटाए गए हैं और कुछ सामग्री को प्लेटफार्म से ब्लॉक भी कर दिया गया है।
  •  साथ ही ऐसे 600 उपयोगकर्ता के खातों को हटा दिया गया है जिन्होंने AI का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक सामग्री बनाई और उसे वायरल भी किया।
  • इस पूरे विवाद का केंद्र Grok AI टूल है जिस पर अब पहले से ज्यादा कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि आने वाले समय में आपत्तिजनक तस्वीर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल न किया जाए।
  • साथ ही भारत सरकार ने X प्लेटफार्म को जहां एक ओर वल्गर और आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया, वही आगे सावधान रहने के लिए चेतावनी भी दे दी है।
  •  भारत के IT विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आगे भी यदि X उचित निगरानी और अपना दायित्व नहीं निभाता तो वह क्षेत्र 79 के अंतर्गत से हार्बर इम्यूनिटी खो सकता है।

चलिए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या था?

हाल ही में एलन मस्क के स्वामित्व वाले X प्लेटफार्म पर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हुआ जहां कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई जो Grok AI का इस्तेमाल कर बनाई गई थी और इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। इसमे सबसे बड़ी बात यह थी कि यह तस्वीर जिन महिलाओं की थी उन महिलाओं को इन तस्वीरों के बारे में बिल्कुल पता नहीं था और यह तस्वीर उनकी अनुमति के बिना ही इस प्रकार से तैयार की गई थी कि महिलाओं की गरिमा, निजता और कानून का उल्लंघन हो रहा था।

RelatedPosts

Vivo T5 Pro 5G

भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च: 9020mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 और 144Hz डिस्प्ले

April 15, 2026
Lenovo Premium Laptop Series Comparison

Lenovo ने भारत में लॉन्च किए प्रीमियम AI लैपटॉप: जानिए कौन सा मॉडल आपके लिए है बेस्ट

April 8, 2026
Realme 16 5G

Realme 16 5G भारत में सेल शुरू: 7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और ऑफर्स

April 6, 2026
Oppo K15 Pro Series

Oppo K15 Pro Series भारत में जल्द होगी लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, बैटरी और कैमरा डिटेल्स

April 4, 2026

जैसा कि हम सब जानते हैं Grok AI जेनरेटिव टूल है और इसे प्रॉन्प्ट देकर किसी भी प्रकार की इमेज बनवाई जा सकती है। इसीलिए कुछ लोगों ने डीप फेक जैसी सामग्री तैयार कर इसे X पर वायरल कर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की X का सिस्टम इस कंटेंट को वायरल होने से नहीं रोक पाया और यह भी समझ नहीं पाया कि यह पूरी तरह से फेक सामग्री है। उल्टा X प्लेटफार्म पर यह आपत्तिजनक अश्लील कंटेंट खुले तौर पर वायरल होने लगा। इस कंटेंट में आम महिलाओं से लेकर सार्वजनिक हस्तियों की छवियां आपत्तिजनक रूप से तैयार की गई थी। इसके बाद यह मामला राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में उठाया और कड़ी कार्यवाही करने के लिए सरकार से निवेदन किया।

इस कार्यवाही के बाद क्या होंगे भारत सरकार के भविष्य के कदम?

  •  इस संपूर्ण कार्यवाही के बाद अब भारत सरकार X प्लेटफार्म को Section 79 की धमकी दे चुकी है। यदि आने वाले समय में X प्लेटफार्म पर इसी प्रकार का अनदेखी देखी गई तो हो सकता है कि X प्लेटफार्म अपनी हार्बर इम्यूनिटी खो दे। अर्थात इसके बाद X पर वायरल होने वाले हर कंटेंट के लिए एलन मस्क की कंपनी को ही जिम्मेदारी ठहराया जाएगा।
  •  सबसे जरूरी बात यह है कि यह केवल भारत का मुद्दा नहीं है यह अब हर देश की आम कहानी हो गई है जहां AI का गलत इस्तेमाल कर गैर कानूनी कामों को अंजाम दिया जा रहा है।
  • ऐसे में अब जरूरी हो गया है कि AI कंपनी जवाबदेही लें और मानव सुरक्षा, निजता और डिजिटल गरिमा को ध्यान में रखते हुए कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम और प्रीवेंटिव सेफगार्ड तैयार करें।

कुल मिलाकर AI के खिलाफ भारत में उठे इस मुद्दे का टेंपरेरी हल तो जरूर निकल चुका है जहां X प्लेटफार्म ने अपनी गलती मान जरूर ली है। परंतु आने वाले समय में ऐसी और घटनाएं नहीं होगी इसकी गारंटी कोई नहीं ले रहा। ऐसे में अब सरकार, निजी-निर्माता और समाज को मिलकर जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी ताकि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल होने से रोका जा सके।

Read More: मर्दानी 3 रिलीज़ डेट: धुरंदर पार्ट 2 से पहले होगी रानी मुखर्जी की वापसी, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान

 

Recent Posts

  • Summer Hair Care Tips: इस गर्मी बाल झड़ना कैसे रोकें? जानिए 5 असरदार घरेलू उपाय
  • MS Dhoni की वापसी तय? CSK vs SRH मैच में खेल सकते हैं, कोच Stephen Fleming का बड़ा बयान
  • MI vs PBKS मैच प्रेडिक्शन IPL 2026: पिच रिपोर्ट, मैच का शेड्यूल, प्लेइंग 11 और अधिक
  • जब रणवीर सिंह थे शर्मीले… सोनाली राउत ने खोला पुराना राज, आज हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह
  • Classic Suzuki Jimny बना माइक्रो पिकअप ट्रक Indonesia से वायरल इस यूनिक 4×4 की पूरी कहानी

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ट्रेंडिंग
  • वायरल वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.