Tata Nano: भारत में सबसे सस्ती कार के बारे में बात की जाए तो उसमें सबसे पहला नाम टाटा नैनो का आता है क्योंकि इस कार को खासकर गरीब लोगों के लिए बनाया गया था जो महंगी कार को नहीं खरीद सकते हैं लेकिन भारत में यह कार ज्यादा सफल नहीं हो सकी इसीलिए इस कार को...

Credit: google[/caption]
पश्चिम बंगाल के एक शख्स जिसका नाम मनोज मंडल है उसने अपनी पुरानी टाटा नैनो कार को मॉडिफाई करके कई सारे बदलाब किए जिसमें उस व्यक्ति ने सबसे पहले इस कार का इंजन बाहर निकाल दिया और इसके रूफ पर सोलर पैनल लगा दिए जिसके बाद यह कार पेट्रोल से नहीं बल्कि सौर ऊर्जा से चलने लगी वही आपको बता दें की सोशल मीडिया पर इस कार को वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
Credit: google[/caption]
यह भी पढ़े: Fortuner और Innova को नहीं, Toyota की इस कार को खरीदते हैं सबसे ज्यादा लोग, कीमत भी 3 गुना कम
आपको बता दें कि भारत में Tata Nano 2008 में लॉन्च की गई थी लेकिन इस कार को मात्र 1 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था ताकि भारत के ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार को आसानी से खरीद सके इसी के साथ इस कार में दो सिलेंडर वाला 624 सीसी का इंजन दिया जाता था जो 38 पीएस को अधिकतम पावर को जनरेट कर सकता था वही इस कार का सिटी माइलेज 28 किलोमीटर प्रति लीटर था।
Credit: google[/caption]
मनोज मंडल द्वारा मॉडिफाइड टाटा नैनो कार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चल सकती है इसी के साथ आपको बता दे इस कार को चलाने का खर्चा भी काफी ज्यादा काम है क्योंकि मात्र ₹30 में आप इस कार 100 किलोमीटर तक चला सकते हैं क्योंकि यह कार सौर ऊर्जा से चलती है।
यह भी पढ़े: Honda City 2023: The Matter of Convenience, comfort, power, and majesty