US Election Results 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। सबसे ज्यादा चर्चा टेक्सास और कंसास जैसे पारंपरिक रिपब्लिकन राज्यों में डेमोक्रेट्स की जीत की हो रही है।