भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनकी मेहनत और किसान के रूप में पहचान के बीच अब भी बड़ा अंतर बना हुआ है। Arya.ag की नई रिपोर्ट ‘Her Harvest 2026: The Hidden Cost of Women’s Invisible Work in Indian Agriculture’ के मुताबिक, कृषि क्षेत्र में काम करने वाली 50.5% महिलाएं परिवार के खेतों पर बिना वेतन वाले सहायक (Unpaid Helpers) के रूप में दर्ज हैं। पुरुषों में यह आंकड़ा 21.7% है।