Madhya Pradesh

MP News: सिंगरौली के आदिवासी पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका, राहुल ने जल्द आने का दिया आश्वासन

raahul-priyanka to singaraulee ke aadivaasee

जंगल काटने, विस्थापन और रोजगार की समस्याएं सुनी

सिंगरौली। मप्र के सिंगरौली जिले के आदिवासी बहुल इलाकों से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद राहुल गांधी ने सिंगरौली आने का आश्वासन दिया। यह मुलाकात लोकसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चेंबर में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा।

आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

आदिवासियों ने बताया कि सिंगरौली जिले में औद्योगिक गतिविधियों और खनन परियोजनाओं के कारण वे लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उन्होंने आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को सिंगरौली आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि वे स्वयं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा ले सकें।

Read Also- मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड में फिर ठिठुरे लोग, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, कई शहरों में सुबह कोहरा

तकरीबन 8 से 10 हजार लोग होने जा रहे प्रभावित और विस्थापित

यह परियोजना धरौली कोल ब्लॉक के नाम से अहमदाबाद की कंपनी मेसर्स स्ट्रेटटेक मिनिरल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड को एलॉट की गई है। इसमें बासी, बेरदहा, धरौली, आमदार अमराई खोह गांव के तकरीबन 8 से 10 हजार लोग प्रभावित और विस्थापित होने जा रहे हैं। इस कोल ब्लॉक का कुल रकवा 13 35 हेक्टेयर के आसपास है।

 

विस्थापन के बदले मुआवजा और जमीन की मांग

प्रमुख रूप से मांग है उनका जंगल ना उजड़ा जाए। इसके अलावा जो उन्हें विस्थापन के बदले मुआवजा और जमीन मिल रही है। इसमें यह लोग आरोप लगा रहे हैं कि भेदभाव तरीके से विस्थापन का लाभ दिया जा रहा है। जिसे रोका जाए और उचित मुआवजा सभी को मिले आप यह है कि प्रशासन से लगातार अपनी मांगे रखी गई है। लेकिन जो भी आवाज उठाता है उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया जाता है। कांग्रेस ने तो अशोक सिंह पैगाम ने बताया कि राहुल गांधी जल्द ही सिंगरौली आएंगे।

 

राहुल गांधी बोले- जल्द ही सिंगरौली आएंगे

कांग्रेस नेता अशोक सिंह पैगाम ने बताया कि उन्होंने और बासी विरदहा इलाके के नौ लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “हमने सिंगरौली की समस्याएं उन्हें विस्तार से बताईं और उन्हें सिंगरौली आने के लिए आमंत्रित किया है।
राहुल जी ने तुरंत ही हमें भरोसा दिया कि वे जल्द ही सिंगरौली आएंगे।” राहुल गांधी ने आदिवासियों की बातों को गंभीरता से सुना और संसद में इन मुद्दों को मजबूती से उठाने का भी आश्वासन दिया। इस मुलाकात से आदिवासी समाज में उम्मीद जगी है कि उनकी आवाज अब राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जाएगी।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp