• Latest
  • Trending
  • All
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: सूर्या ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीते

February 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
_Best Camera Phones Under 30,000 (May 2026) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

Best Camera Phones Under 30,000: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये हैं 5 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट!

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

T20 World Cup 2026: सूर्या ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीते

Manohar Pal by Manohar Pal
February 8, 2026
in Sports
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

6
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते, USA ने 3 कैच छोड़े

मुंबई। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में जीत के साथ कप्तान सूर्या ने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे टी-20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन गए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने USA को 29 रन से हराया। USA ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, लेकिन उनकी फील्डिंग ने मैच का रुख पलट दिया। अमेरिकी खिलाड़ियों ने तीन अहम कैच छोड़ दिए।

भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। सूर्या ने कप्तान के तौर पर अपना 8वां टी-20I अर्धशतक लगाया और इसी के साथ बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे कर लिए।

टी-20 क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के मामले में सूर्यकुमार यादव अब भारत के लिए सबसे आगे पहुंच गए हैं। उन्होंने 17वीं बार यह अवॉर्ड जीतते ही विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम 16 अवॉर्ड दर्ज थे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 14 के साथ तीसरे, अक्षर पटेल 8 के साथ चौथे और जसप्रीत बुमराह 7 अवॉर्ड के साथ पांचवें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा के बाद सूर्या दूसरे भारतीय कप्तान बने, जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

RelatedPosts

DC vs KKR

DC vs KKR IPL 2026 Match 51: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और Dream11 टीम सुझाव

May 7, 2026
LSG vs RCB

LSG vs RCB IPL 2026 मैच: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, मौसम और भविष्यवाणी

May 6, 2026
MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement IPL 2026: क्या 18 मई को होगा ‘थाला’ का आखिरी मुकाबला? चेपॉक में विदाई की चर्चा तेज!

May 6, 2026
SRH vs PBKS

SRH vs PBKS IPL 2026 Match 49: पिच रिपोर्ट, ड्रीम11 टीम, प्लेइंग XI और मैच प्रेडिक्शन

May 5, 2026

भारत ने टी-20 वर्ल्ड (T20 World Cup 2026) कप में लगातार 9 मैच जीते

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का सिलसिला जारी है। टीम लगातार 9 मैच जीतकर इस मामले में टॉप पर पहुंच गई हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका (2024) और ऑस्ट्रेलिया (2022-2024) भी लगातार 8 मैच जीत चुकी हैं।

Read Also- कुंभ राशि में बैठे शुक्र, इन 4 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ाएंगे रोमांस

सूर्या ने 7वीं बार एक ओवर में 20+ रन बनाए

टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने सातवीं बार एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बटोरे और इस मामले में भारत के लिए सबसे आगे पहुंच गए। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा (6 बार) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

T20 World Cup 2026 new
T20 World Cup 2026 

रोहित शर्मा और जय शाह ट्रॉफी लेकर आए

मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ICC अध्यक्ष जय शाह टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मैदान में पहुंचे। रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। उन्होंने 2024 में भारत को चैंपियन बनाया था। रोहित ने कहा- एम्बेसडर बनना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। ट्रॉफी को फिर हाथ में पकड़ना शानदार एहसास देता है।

 

बादशाह-नोरा ने परफॉर्म किया

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में सिंगर ऋषभ शर्मा ने परफॉर्म किया। इसके बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी की एंट्री जेटपैक परफॉर्मर से हुई।
फैंस के लिए सबसे यादगार पल तब आया जब रैपर बादशाह और एंटरटेनर नोरा फतेही ने स्टेज संभाला। दोनों की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ ग्रैंड ओपनिंग हुई।

सूर्या को जीवनदान, रिटर्न कैच छूटा

10वें ओवर में शुभम रंजने की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को जीवनदान मिला। धीमी गेंद पर फ्लिक खेलने की कोशिश में बल्ले का लीडिंग एज लगा और गेंद सीधे गेंदबाज की ओर लौट गई। शुभम ने शुरुआत में कैच पकड़ भी लिया था, लेकिन फॉलो-थ्रू में संतुलन बिगड़ने से हाथ बंद नहीं रख सके और गेंद छूट गई।

 

Read Also- USA के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, फिर भारत ने पलटा खेल, T20 में धमाकेदार जीत से खोला खाता

तिलक वर्मा का शाल्कविक से कैच छूटा

3.6 ओवर में वैन शाल्कविक की गेंद पर तिलक वर्मा ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद स्पीड से गेंदबाज की ओर गई। वैन शाल्कविक के पास रिएक्ट करने का बेहद कम समय था। उन्होंने बाईं ओर हाथ जरूर लगाया, लेकिन कैच नहीं ले पाए।

 

वानखेड़े स्टेडियम सूर्या…सूर्या के नारे गूंजे

17.1 ओवर में सूर्यकुमार यादव ने शुभम रंजने की गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस गेंद पर सूर्यकुमार घुटने के बल बैठे और डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग के ऊपर से स्कूप खेल दिया। वानखेड़े स्टेडियम सूर्या…सूर्या…’के नारों से गूंज उठा।

 

सूर्या ने गिरके सिक्स लगाया

19.2 ओवर में सूर्या ने गिरते हुए सिक्स लगा दिया। सौरभ नेत्रवलकर की धीमी गेंद पर सूर्यकुमार क्रीज से बाहर निकले, घुटने के बल बैठकर फाइन लेग के ऊपर से स्कूप खेला। शॉट लगाते वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया और गेंद बाउंड्री पार भेजने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े।

 

रिव्यू लेकर शुभम बचे

14.2 में वरुण चक्रवर्ती की गुगली बॉल पर शुभम रंजने LBW आउट दे दिए गए थे। ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ टॉस-अप गेंद पर उन्होंने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर लगती दिखी और अंपायर रॉड टकर ने उंगली उठा दी।
शुभम ने तुरंत रिव्यू लिया, अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा, जिससे पता चला कि गेंद पहले बल्ले का अंदरूनी किनारा छूकर पैड पर लगी थी। थर्ड अंपायर ने फैसला पलट दिया और इस तरह शुभम रिव्यू लेकर बच गए।

 

सूर्या रहे जीत के हीरो

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी के दम पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एक वक्त टीम इंडिया 77 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी।

Tags: Cricket matchIndia won T20 World CupSuryakumar YadavT20 World CupT20 World Cup 2026T20 वर्ल्डकप 2026virat kohliविराट कोहलीसूर्यकुमार यादव
ADVERTISEMENT
Previous Post

MP Weather : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड में फिर ठिठुरे लोग, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, कई शहरों में सुबह कोहरा

Next Post

MP News: सिंगरौली के आदिवासी पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका, राहुल ने जल्द आने का दिया आश्वासन

Next Post
raahul-priyanka to singaraulee ke aadivaasee

MP News: सिंगरौली के आदिवासी पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका, राहुल ने जल्द आने का दिया आश्वासन

टी20 विश्व कप

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के खिलाफ मैच को लेकर PCB-ICC में तनाव

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.