• Latest
  • Trending
  • All
CM Mohan Yadav

MP News: मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य : डॉ. यादव

February 14, 2026
Godhuli Bela

Godhuli Bela: गोधूलि बेला में दीया जलाना माना जाता है बेहद बहुत शुभ, वास्तु दोष भी होता है दूर, जानें नियम

March 28, 2026
Toyota Urban Cruisers Ebella

Toyota Urban Cruisers Ebella : EV मार्केट में Toyota की एंट्री, 550 किलोमीटर रेंज वाली अर्बन क्रूजर ईबेला करेगी बाकी SUV की छुट्टी

March 28, 2026
Trigrahi Yog

Trigrahi Yog: मीन राशि में हो रहा तीन ग्रहों का मेल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

March 28, 2026
रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?

March 28, 2026
सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

March 28, 2026
RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026
Best EV Scooters

पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’

March 27, 2026
आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
Samsung Galaxy Book 6 Series

Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

March 27, 2026
Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 2026 कल लॉन्च: क्रूज कंट्रोल, नए कलर्स और बेहतर सस्पेंशन के साथ एंट्री

March 27, 2026
Saturday, March 28, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home State Madhya Pradesh

MP News: मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य : डॉ. यादव

Manohar Pal by Manohar Pal
February 14, 2026
in Madhya Pradesh, State
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

  • आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता करेंगे सुनिश्चित

  • बुरहानपुर में बनेगा मिनी एयरपोर्ट, शाहपुर को बनाएंगे नगर पालिका

  • वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र भी बनाया जाएगा

  • केला उत्पादकों के लिए स्थापित होगी वैल्यू एडिशन, भण्डारण एवं प्रसंस्करण इकाई
  • बुरहानपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों को होगा बकाया राशि का भुगतान
  • बुरहानपुर जिले को मिली 696.37 करोड़ रुपए के 80 विकास कार्यों की बड़ी सौगात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबको साथ और विश्वास में लेकर हम ऐसे नये मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे, जहां विकास केवल अवसर नहीं, यहां के हरेक नागरिक का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बुरहानपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 696 करोड़ 37 लाख रुपये लागत के 80 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर बुरहानपुर जिले के समग्र विकास को नई गति दी। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों की सौगातें मिली हैं, ये जिले को आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर में नर्मदेश्वर अखंड शिवलिंग की पूजा-अर्चना की।

 

हमारा प्रण, विकास का प्रकाश पहुंचे प्रदेश के हर कोने तक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। विकास का प्रकाश प्रदेश के हर कोने, हर गली-मोहल्ले तक पहुंचे, इसी मूल संकल्प के साथ हमारी सरकार सबको साथ और विश्वास में लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार अधोसंरचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देकर प्रदेश के विकास की गति में निरंतर तेज़ी ला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर का विकास हमारी प्राथमिकता में है। हमने इस जिले को विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है, जिले की जनता की भागीदारी से हम इसे सिद्ध करेंगे, आने वाला समय इसका साक्षी बनेगा।

RelatedPosts

Female Tehsildar arrested

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नज़र आ चुकी महिला तहसीलदार गिरफ़्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

March 27, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र में सूरज के तेवर हुए तीखे, पारा 41°C पार

March 27, 2026
Petrol and Diesel

Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की भारी कटौती, ईंधन में कोई बदलाव नहीं

March 27, 2026
MP Bus Hadsa

MP Bus Hadsa: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज़्यादा घायल

March 26, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों की 2 वर्ष की उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। उन्होंने बुरहानपुर में केला उत्पादक किसानों के हित में वैल्यू एडिशन, भण्डारण एवं प्रसंस्करण के लिए इकाई स्थापित करने, बुरहानपुर में कृषि आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद शाहपुर को परीक्षण उपरांत नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। बुरहानपुर में वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉर्टीकल्चर सब्जेक्ट अब प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने खामनी से दही हांडी तक खामनी से रायगांव एवं शाहपुर से सुखपुरी तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुरहानपुर में युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाएंगे। राज्य सरकार बुरहानपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों के बकाया भुगतान कराएगी और यहां नए उद्योग-धंधे भी स्थापित करेगी।

Read Also- पशुपालन में अब AI की एंट्री, घटेगी दूध की लागत, इस कंपनी ने शुरू किया अमल

‘बुनकरों का शहर’ है बुरहानपुर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम आज ही लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक बहनों के खाते में अंतरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि से लेकर कपड़ा निर्माण तक, दवा से लेकर फर्नीचर उद्योग तक, पाइप निर्माण से लेकर कृषि उपकरण निर्माण तक बुरहानपुर का जवाब नहीं। यह जिला पावरलूम उद्योग का प्रमुख केन्द्र है और कपड़ा उत्पादन के कारण ‘बुनकरों के शहर’ के रूप में बुरहानपुर के नाम से विख्यात है। उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग की बढ़ती मांग के कारण यहां कपास की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। यह खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ उद्योगों को भी मजबूती देती है। यहां का केला उत्पादन, फसल विविधता और परिश्रमी किसान, यही हमारे कृषक कल्याण वर्ष की असली ताकत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केला और कपास जैसे प्रमुख उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग, भंडारण और निर्यात सुविधाओं का और अधिक विस्तार किया जाएगा।

 

ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना से लहलहाएगी बुरहानपुर की धरती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां ताप्ती और नर्मदा मैया के आशीर्वाद से मालवा-निमाड़ का पूरा क्षेत्र आनंदित है। प्रदेश में सरदार सरोवर जैसे बांध बनाने की श्रृंखला शुरू हुई है। हमारे किसान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मध्यप्रदेश के किसान नदी जोड़ो अभियान से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का निरन्तर विस्तार हो रहा है। ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना पूरी होने के बाद बुरहानपुर की धरती और भी लहलहाएगी। उन्होंने कहा कि धार में देश का पहला “पीएम मित्र पार्क” निर्मित हो रहा है, इससे कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। बुरहानपुर में कपास और केला फसल आधारित प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बेटे-बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने पुत्र का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में किया।

 

22 हजार किसान परिवारों को मिलेगा सिंचाई सुविधाओं का लाभ

जल संसाधन एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। इसकी सौगातों की शुरुआत बुरहानपुर से हो रही है। यहां 922.51 करोड़ रुपए की बड़ी सिंचाई परियोजना से 17700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। नावथा सिंचाई परियोजना में 1673 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित सिंचाई सुविधाओं का लाभ 22 हजार किसान परिवारों को मिलेगा। पिछले 2 वर्षों के प्रयासों से बुरहानपुर में कुल 85133 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी।

खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऐसे मुख्यमंत्री है, जो धरातल पर कार्य करने में विश्वास करते हैं। विकास कार्यों की सिर्फ घोषणा नहीं करते, उन्हें जमीन पर उतारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुरहानपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुरहानपुर में 15 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को नल से जल, नि:शुल्क राशन और आवास की सुविधा मिल रही है।

Read Also- मंत्री के जाते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े समर्थक, किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठी में दबा ले गया

बुरहानपुर हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर

विधायक बुरहानपुर एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बुरहानपुर हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है। बुरहानपुर ऐसा स्थान है, जिसके 335 किलोमीटर के दायरे में कुल 12 में से 6 ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर जिले के समग्र विकास के लिए कैबिनेट में 1673 करोड़ रुप्ए की सिंचाई परियोजना स्वीकृत की है। बुरहानपुर को ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रीचार्ज परियोजना की सौगात मिल रही है। अमृत 2.0 योजना में ताप्ती नदी को स्वच्छ बनाने 19 नालों के प्रबंधन कार्यों का भूमि-पूजन भी हुआ। उन्होंने कहा कि रामायण काल में भगवान श्रीराम का बुरहानपुर आने का उल्लेख मिलता है, इसलिए बुरहानपुर के शाहपुर को श्रीरामचन्द्र गमन पथ में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर प्राचीन काल का ब्रह्मपुर है, इसलिए बुरहानपुर का नाम ब्रह्मपुर किया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने रोड शो कर नागरिकों का किया अभिवादन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीजामाता चौराहे से नेहरू स्टेडियम तक रोड-शो कर नागरिकों का अभिवादन किया। जहाँ उनका हजारों की संख्या में नागरिकों ने बड़े उत्साह एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी नागरिकों पर फूलों की बौछार कर अभिवादन किया। भव्य-रोड शो में सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय भाव से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: All-round development of Madhya PradeshCM Mohan yadavDr. MohaYadavgoal of the governmentMP newsmp news in hindimp samacharभोपालमध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकासमध्यप्रदेश सरकारमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Related Posts

Female Tehsildar arrested

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नज़र आ चुकी महिला तहसीलदार गिरफ़्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

March 27, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र में सूरज के तेवर हुए तीखे, पारा 41°C पार

March 27, 2026

Petrol and Diesel: पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर की भारी कटौती, ईंधन में कोई बदलाव नहीं

March 27, 2026

MP Bus Hadsa: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज़्यादा घायल

March 26, 2026

Recent Posts

  • Godhuli Bela: गोधूलि बेला में दीया जलाना माना जाता है बेहद बहुत शुभ, वास्तु दोष भी होता है दूर, जानें नियम
  • Toyota Urban Cruisers Ebella : EV मार्केट में Toyota की एंट्री, 550 किलोमीटर रेंज वाली अर्बन क्रूजर ईबेला करेगी बाकी SUV की छुट्टी
  • Trigrahi Yog: मीन राशि में हो रहा तीन ग्रहों का मेल, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
  • रा रा रासपुतिन फिर चर्चा में—कौन था ये रहस्यमयी शख्स?
  • सोना और चांदी के दाम आज 28 मार्च 2026: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में स्थिरता, क्या आगे बढ़ेंगे रेट?

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.